27 दिन बाद लगाए 2 कट्स, अब नए वर्जन में फिर से होगी रिलीज ‘धुरंधर’
-1767191027118.webp)
‘धुरंधर’ का नया वर्जन होगा रिलीज
खबरों के मुताबिक, सिनेमाघरों को फिल्म का नया वर्जन डाउनलोड करने और 1 जनवरी, 2026 से इसे चलाने के लिए कहा गया है। अंदरूनी सूत्र ने वेबसाइट को आगे बताया, ‘धुरंधर के नए वर्जन से हटाए गए शब्दों में से एक ‘बलूच’ है।’
‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक महीना पूरा होने वाला है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 1117.9 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं भारत में फिल्म ने अपने 27वें दिन 11 करोड़ कमाए और अब तक 723.25 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। वे एक भारतीय जासूस का किरदार निभा रहे हैं जो पाकिस्तान के ल्यारी शहर में आतंकियों के बीच घुसपैठ करता है।
