सामाजिक न्याय की बात आज अगर कोई कर रहा है तो वह राहुल गांधी कर रहे हैं: प्रदीप अहिरवार
विधायक के मूल गांव में ऐसी गंभीर घटना क्यो हुई क्या कारण रहा हम इसकी निंदा करते हैं: जयवर्धनसिंह
गुना। आज जरूरत है बड़े दुश्मन से लडऩे की, चूकि भारतीय जनता पार्टी आपके लडऩे के अधिकार छीन रही है। इसलिए आज एकजुट होने की जरूरत है। मान्यवर कांशीराम साहब सामाजिक न्याय के योद्धा थे उन्होंने कहा था कि जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी। अगर सामाजिक न्याय की बात बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर और कांशीराम साहब के बाद इस देश में कोई पार्टी कर रही है तो कांगे्रस पार्टी के नेता राहुल गांधी कर रहे हैं। इसलिए हम सबको जरूरत है कि राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने की और गुना के सभी युवाओं से उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जयवर्धनसिंह के हाथ को मजबूत करिए।
उक्त विचार प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप अहिरवार प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग मप्र एवं पूर्व राज्यमंत्री ने बुधवार को अजा कांगे्रस कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। प्रदेशाध्यक्ष श्री अहिरवार ने कहा कि कांगे्रस गुना के अंदर जीते और आने वाले समय 2028 में कांगे्रस की सरकार बनें तो जो मुरझाए हुए चेहरे हैं इन चेहरों पर खुशियां लाने का काम कांगे्रस पार्टी और जयवर्धनसिंह करेंगे यह उन्हें पूरा विश्वास है। अंत में जोशीले अंदाज में संविधान की रक्षा कौन करेगा हम करेंगे-हम करेंगे के नारे के साथ अपनी बात विराम दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अम्बेडकर के विचारों पर चलने का काम किसी ने किया है तो वह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने किया है। उन्होंने कहा कि इतिहास के पन्ने दिग्विजयसिंह को हमेशा स्वर्णिम महापुरूष के रूप में याद करेगा। उन्होंने अपनी सरकार की परवाह न करते हुए जो सामाजिक न्याय एक मुख्यमंत्री को करना चाहिए ये दलित और आदिवासी वर्ग के लोगों के लिए किया है। इतिहास और ये समाज हमेशा उनका ऋणी रहेगा। कार्यक्रम के पूर्व अजा कांगे्रस के प्रदेशाध्यक्ष श्री अहिरवार का गुना आगमन पर कांगे्रस कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।
गरीब लोग दूषित पानी पीकर मर रहे हैं
राघौगढ़ विधायक एवं कांगे्रस जिलाध्यक्ष जयवर्धनसिंह ने कहा कि आज सांसद, मंत्री, विधायक और परिषद भाजपा की है जहां गरीब लोग दूषित पानी पीकर मर रहे हैं। इन्दौर के एमवाय अस्पताल में दो शिशुओं को चूहा काटने से मृत्यु हो जाती है। सीएम जब कमलनाथ जी थे तो पूरे प्रदेशभर में वो अच्छी योजनाएं लाए थे, लेकिन उनके छिंदवाड़ा में भाजपा सरकार के इस कार्याकाल में जहां सांसद भाजपा का है। वहां एक दुखद घटना हुई जहां 20 से अधिक बच्चों की खराब दवाई पीने से हुई। उन्होंने नरेगा योजना सरकार ने बंद की है उसको लेकर भी बड़े स्तर पर आंदोलन चालू किया है। कांगे्रस अध्यक्ष श्रीसिंह ने कहा कि विधायक का मूल गांव है उनकी सरकार है फिर भी गांव में इस प्रकार की घटना क्यों हो रही है। जो जनता का आक्रोश था क्यों हुआ आखिर जो मामला था उस पर पीडि़त पक्ष की सुनवाई पहले क्यों नही हुई। इस पर भी सरकार को विचार करना चाहिए। कभी भी पुलिस के व्यक्ति पर जो खाकी वर्दी पहनकर जनसेवा करते हैं उन पर अटैक नही होना चाहिए हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।

