Close Menu
  • होम
  • देश – विदेश
  • नई दिल्ली
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • राजस्थान
    • पश्चिम बंगाल
    • हिमाचल प्रदेश
    • लद्दाख
    • अंडमान और निकोबार
    • जम्मू और कश्मीर
    • चंडीगढ़
  • बुलंद इंडिया खास
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • जॉब एजुकेशन
  • ताजा खबर
  • आस्था
  • बिज़नेस
  • ब्रेकिंग
  • वायरल
  • हेल्थ – फिटनेस
  • विज्ञान टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • संपादकीय
  • फोटो
  • वीडियो
What's Hot

आरक्षण संशोधन को लेकर सवर्ण संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

September 10, 2026

आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना की सख्ती का असर: अवैध शराब पर आबकारी का बड़ा प्रहार, 3 दिन में 12,107 लीटर जब्त

September 10, 2026

इंडस्ट्रियल एरिया में इलेक्ट्रिकल्स स्टोर चोरी का कैंट पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

September 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Buland India News 24Buland India News 24
bulandindia
  • होम
  • देश – विदेश
  • नई दिल्ली
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • राजस्थान
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • उत्तराखंड
    • चंडीगढ़
    • अंडमान और निकोबार
    • पश्चिम बंगाल
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू और कश्मीर
    • लद्दाख
  • बुलंद इंडिया खास
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • जॉब एजुकेशन
  • खेल
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • अन्य
    • आस्था
    • फोटो
    • वीडियो
    • हेल्थ – फिटनेस
    • वायरल
    • मनोरंजन
    • विज्ञान टेक्नोलॉजी
Buland India News 24Buland India News 24
bulandindia
Home»मध्यप्रदेश»हवालाकांड में मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन, गुना एसपी अंकित सोनी को भी हटाया
मध्यप्रदेश

हवालाकांड में मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन, गुना एसपी अंकित सोनी को भी हटाया

Hemraj JatavBy Hemraj JatavMarch 22, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

गुना में वर्दी पर ‘हवाला’ का दाग; रक्षक ही बने ‘भक्षक’, एसपी की भूमिका पर गंभीर सवाल!

थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मी डीआईजी के आदेश पर रात में ही हो चुके हैं सस्पेंड

(हेमराज जाटव)
गुना। लोकतंत्र के प्रहरी कहे जाने वाले पुलिस महकमे ने गुना में जिस ‘हवाला कांड’ को अंजाम दिया है, वह केवल एक आर्थिक अपराध नहीं, बल्कि संवैधानिक मर्यादाओं का ‘संस्थागत चीरहरण’ है। धरनावदा थाने के 4 पुलिसकर्मियों का निलंबन तो केवल एक ‘सतही कार्रवाई’ है। असली प्रश्न उस ‘सत्ता और रसूख के शीर्ष’ पर खड़ा है, जिसके संरक्षण में यह करोड़ों का काला खेल खेला गया।
दरअसल हवालाकांड की खबर जैसे ही वायरल हुई तो पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया। रातों रात डीआईजी अमित सांघी ने जांच पड़ताल की तो 4 पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए। वहीं एसपी की संलिप्तता को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना जिले में तलाशी में मिली नकद राशि के प्रकरण में पुलिस अधीक्षक की भूमिका को यथोचित न मानते हुए तत्काल प्रभाव से जिला पुलिस अधीक्षक, गुना अंकित सोनी को हटाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री यादव ने यह जानकारी एक्स हैंडल पर देते हुए स्पष्ट किया है कि प्रशासनिक शिथिलता, लापरवाही अथवा अनियमितता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी और दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

यह 1 करोड़ का कैश और 20 लाख का ‘सौदा’, न्याय का सरेआम कत्ल है

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने एक करोड़ रुपये की अवैध हवाला राशि पकड़ी, लेकिन उसे विधि सम्मत जब्त करने के बजाय 20 लाख में ‘सैटलमेंट’ कर दिया गया। यह कृत्य भारतीय न्याय संहिता की मूल आत्मा और लोक सेवक की शपथ का खुला उल्लंघन है। डीआईजी अमित सांघी द्वारा आधी रात तक की गई पूछताछ ने इस ‘खाकी सिंडिकेट’ की चूलें हिला दी हैं।

बिना ‘शीर्ष’ की सहमति, संभव नहीं ऐसी दुस्साहिक डकैती

अब शहर में यह चर्चा का विषय है कि बिना पुलिस अधीक्षक की मौन सहमति या निर्देश के, अधीनस्थ कर्मचारियों में इतनी दुस्साहिक हिम्मत नहीं हो सकती कि वे करोड़ों की राशि का बंदरबांट कर सकें। जिले भर में एसपी की कार्यशैली गंभीर संदेह के घेरे में होने से जिले का मुखिया ही इस भ्रष्टाचार के ‘पिरामिड’ का आधार बन गया है? संवैधानिक सवाल ये था कि क्या प्रशासन केवल छोटी ‘मछलियों’ को बलि का बकरा बनाकर बड़े ‘मगरमच्छों’ को अभयदान देगा? किंतु इस बार मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से ऐसा नही हो पाया और अंत में उन्होंने एसपी को हटाने के निर्देश दिए। सवाल ये भी है कि यदि रक्षक ही भक्षक बन जाए, तो आम जनमानस में विधि के शासन (रूल ऑफ लॉ) पर विश्वास कैसे टिकेगा? इसी को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने सिवनी हवाला कांड की तरह ही गुना हवाला कांड में कार्यवाही की है।

चार पुलिसकर्मियों पर पहले ही गिरी गाज

इससे पूर्व, शनिवार-रविवार की दरमियानी रात ग्वालियर रेंज के डीआईजी अमित सांघी ने रूठियाई चौकी और धरनावदा थाने पहुंचकर मामले की गहन पड़ताल की थी। जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। सस्पेंड होने वालों में धरनावदा थाना प्रभारी एसआई प्रभात कटारे, रूठियाई चौकी प्रभारी एएसआई साजिद हुसैन, प्रधान आरक्षक देवेंद्र सिंह सिकरवार और आरक्षक सुंदर रमन शामिल हैं। डीआईजी ने माना कि 19 मार्च को वाहन चेकिंग के दौरान विधिसम्मत कार्रवाई नहीं की गई और पुलिसकर्मियों का आचरण संदेहास्पद रहा।

क्या था मामला: 20 लाख की ‘डील’ और ‘रिफंड’ की चर्चा

यह पूरा घटनाक्रम नेशनल हाईवे-46 पर गुजरात पासिंग स्कॉर्पियों को रोकने से शुरू हुआ था। वाहन से करीब 1 करोड़ रुपये बरामद हुए थे, जिसे नियमानुसार जब्त करने के बजाय पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर 20 लाख रुपये लेकर रफा-दफा कर दिया। चर्चा यह भी है कि गुजरात के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद यह राशि वापस (रिफंड) की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और उस व्यापारी की भी तलाश की जा रही है जिससे यह ‘सेटलमेंट’ किया गया था।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Hemraj Jatav

Related Posts

आरक्षण संशोधन को लेकर सवर्ण संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

September 10, 2026

आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना की सख्ती का असर: अवैध शराब पर आबकारी का बड़ा प्रहार, 3 दिन में 12,107 लीटर जब्त

September 10, 2026

इंडस्ट्रियल एरिया में इलेक्ट्रिकल्स स्टोर चोरी का कैंट पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

September 8, 2026

हत्या के मामले में चांचौड़ा थाना पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही, हत्यारोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल

September 8, 2026

चांचौड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक की 26 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार

September 6, 2026

चांचौड़ा पुलिस की तत्परता से परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, 48 घंटे में दो अपहृत नाबालिग बालिकाएं सुरक्षित दस्तयाब

September 5, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Don't Miss
मध्यप्रदेश

आरक्षण संशोधन को लेकर सवर्ण संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

By Hemraj JatavSeptember 10, 2026

मुंडन कर सांसद-विधायक और केंद्र सरकार की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली गुना। आरक्षण व्यवस्था में संशोधन,…

आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना की सख्ती का असर: अवैध शराब पर आबकारी का बड़ा प्रहार, 3 दिन में 12,107 लीटर जब्त

September 10, 2026

इंडस्ट्रियल एरिया में इलेक्ट्रिकल्स स्टोर चोरी का कैंट पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

September 8, 2026

हत्या के मामले में चांचौड़ा थाना पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही, हत्यारोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल

September 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Picks

आरक्षण संशोधन को लेकर सवर्ण संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

September 10, 2026

आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना की सख्ती का असर: अवैध शराब पर आबकारी का बड़ा प्रहार, 3 दिन में 12,107 लीटर जब्त

September 10, 2026

इंडस्ट्रियल एरिया में इलेक्ट्रिकल्स स्टोर चोरी का कैंट पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

September 8, 2026

हत्या के मामले में चांचौड़ा थाना पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही, हत्यारोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल

September 8, 2026
Demo
About Us
About Us

Buland India News 24 एक निष्पक्ष और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खबरें सटीकता और जिम्मेदारी के साथ पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य सही जानकारी को सरल और स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना है।

Hemraj Jatav
Chief Editor

Manojlal Ahirwar
Editor

Email: bulandindianews24@gmail.com
Mobile: 9754564949
Address: Bhopal, Madhya Pradesh 462001

Our Picks

आरक्षण संशोधन को लेकर सवर्ण संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

September 10, 2026

आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना की सख्ती का असर: अवैध शराब पर आबकारी का बड़ा प्रहार, 3 दिन में 12,107 लीटर जब्त

September 10, 2026

इंडस्ट्रियल एरिया में इलेक्ट्रिकल्स स्टोर चोरी का कैंट पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

September 8, 2026
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Term and Conditions
© 2026 Buland India News 24. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.