Close Menu
  • होम
  • देश – विदेश
  • नई दिल्ली
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • राजस्थान
    • पश्चिम बंगाल
    • हिमाचल प्रदेश
    • लद्दाख
    • अंडमान और निकोबार
    • जम्मू और कश्मीर
    • चंडीगढ़
  • बुलंद इंडिया खास
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • जॉब एजुकेशन
  • ताजा खबर
  • आस्था
  • बिज़नेस
  • ब्रेकिंग
  • वायरल
  • हेल्थ – फिटनेस
  • विज्ञान टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • संपादकीय
  • फोटो
  • वीडियो
What's Hot

मुरैना चैक पाइंट प्रभारी के संरक्षण में ट्रक ड्रायवरों से हो रही प्राईवेट कटर के जरिए बड़े स्तर पर अवैध वसूली

March 22, 2026

हवालाकांड में मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन, गुना एसपी अंकित सोनी को भी हटाया

March 22, 2026

कुंभराज की देवांगी मीणा और गुना में पदस्थ एसडीओ फॉरेस्ट बिहार के नीरज निश्चल बनेंगे आईएएस

March 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Buland India News 24Buland India News 24
bulandindia
  • होम
  • देश – विदेश
  • नई दिल्ली
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • राजस्थान
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • उत्तराखंड
    • चंडीगढ़
    • अंडमान और निकोबार
    • पश्चिम बंगाल
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू और कश्मीर
    • लद्दाख
  • बुलंद इंडिया खास
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • जॉब एजुकेशन
  • खेल
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • अन्य
    • आस्था
    • फोटो
    • वीडियो
    • हेल्थ – फिटनेस
    • वायरल
    • मनोरंजन
    • विज्ञान टेक्नोलॉजी
Buland India News 24Buland India News 24
bulandindia
Home»राजनीति»Women Travel Safety Tips: महिलाओं के लिए रेल यात्रा सुरक्षा टिप्स, यात्रा का आनंद लें, सुरक्षा को न भूलें
राजनीति

Women Travel Safety Tips: महिलाओं के लिए रेल यात्रा सुरक्षा टिप्स, यात्रा का आनंद लें, सुरक्षा को न भूलें

Hemraj JatavBy Hemraj JatavDecember 10, 2025Updated:January 14, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Women Travel Safety Tips: रेल यात्रा का अपना ही आनंद है। खिड़की के बाहर से भागती हरियाली, खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य और एक के बाद एक शहरों की टिमटिमाहट गंतव्य पर पहुंचने से पहले ही एक अच्छा अनुभव दे जाते हैं। हालांकि इस रोमांचक सफर का मजा तब खराब हो जाता है, जब आपकी लापरवाही सुरक्षा पर खतरा बन जाती है। भारतीय रेलवे की यात्रा मजेदार तो होती है, बशर्ते सुरक्षित तरीके से की जाए, खासकर महिलाओं के लिए।

जरा सी सतर्कता पूरी यात्रा को सुरक्षित, सहज और आनंद से भर सकती है। वहीं कुछ छोटी-छोटी गलतियां दुर्घटना, अनहोनी या विपत्ति का कारण बन सकती हैं। भारत में लाखों महिलाएं रोज ट्रेन से सफर करती हैं। सफर के सपने बड़े हों, लेकिन सुरक्षा की बुद्धिमत्ता उससे भी बड़ी होनी चाहिए। ऐसे में महिलाओं को डरकर नहीं पूरी तैयारी के साथ यात्रा करनी चाहिए। साहसी के साथ समझदार बनिए ताकि अकेले रेल यात्रा करना सुरक्षित और सहज रहे। यहां महिलाओं के लिए सुरक्षित रेल यात्रा के लिए नौ टिप्स दिए जा रहे हैं, जो उन्हें अनिवार्य रूप से अपनाने चाहिए। हर महिला यात्री को भारतीय रेलवे में सफर करते समय हमेशा कुछ बातों को याद रखना चाहिए।

पहले से टिकट बुक करें

सुरक्षित यात्रा की शुरुआत सिर्फ सफर के दौरान नहीं होती, बल्कि यात्रा से पहले ही तैयारी करनी पड़ती है। त्योहार का सीजन हो तो भारतीय रेलवे की टिकट किसी काॅन्सर्ट से भी ज्यादा तेजी से बुक हो जाती हैं। ऐसे में यात्रा डेट से काफी पहले अपनी टिकट बुक करा लें। ये यात्रा से पहले आपके लिए होने वाले सिरदर्द और टेंशन को कम कर देता है। ध्यान रखें कि टिकट रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक एप्स से ही करें। किसी एजेंट या संदिग्ध वेबसाइट पर भरोसा न करें। कई बार कंफर्म टिकट का साझा देकर फ्राॅड वेबसाइट आपको बेवकूफ भी बना देती हैं। पहले से टिकट बुक करने पर रेलवे सिस्टम में आपका नाम दर्ज हो जाता है, जो सुरक्षा की पहली सीढ़ी है।

महिला कोटा या केवल महिला कोच चुनें

सेफ ज़ोन चुनना समझदारी है। भारतीय रेलवे महिला सुरक्षा और सहजता को ध्यान में रखते हुए महिला कोटा बर्थ और केवल महिला कोच का विकल्प भी देता है। ऐसे में ऑनलाइन बुकिंग करते समय Ladies Quota सिलेक्ट करें। महिला कोच आमतौर पर गार्ड केबिन के पास होते हैं, जहां RPF लगातार निगरानी करती है। ऐसे में सुरक्षित यात्रा का विकल्प अपनाएं।

अनजान स्टेशन पर रात में न उतरें

अगर देर रात ट्रेन किसी स्टेशन पर रुके तो इसे अपने लिए गैर सुरक्षित समझें और यहां भूल से भी न उतरें। ट्रेन बुक करते समय ध्यान रखें कि गाड़ी आपके गंतव्य स्टेशन पर रात में न पहुंचें। अपनी मंजिल पर दिन में पहुंचने वाली ट्रेन चुनें। अगर देर रात पहुंचना हो तो पहले से कैब बुक करें या किसी विश्वसनीय व्यक्ति को पिक करने के लिए बुलाएं। जागरूकता आपका सबसे बड़ा कवच है। साहसी बनने के चक्कर में गलती न करें।

यात्रा की डिटेल भरोसेमंद व्यक्ति से साझा करें

अपना कोच नंबर, PNR, सीट नंबर और ट्रेन का नाम जैसी यात्रा संबंधित जानकारी परिवार के सदस्य या किसी भरोसेमंद व्यक्ति से शेयर करें। इसे रणनीतिक सुरक्षा कहते हैं, ना कि ओवरशेयरिंग। ट्रेन में देरी हो तो करीबी को अपडेट देते हैं। उससे लाइव लोकेशन भी शेयर कर सकते हैं।

सामान सुरक्षित और लॉक रखें

त्योहार के सीजन में रेलवे स्टेशनों से लेकर ट्रेन यात्रा तक में भीड़, शोर और जेबकतरी बढ़ जाती है। ऐसे में सफर पर निकलें तो बैग में ताला जरूर लगाएं, सामान को बर्थ के पास चेन से बांध सकते हैं। साथ ही फोन, आईडी और वाॅलेट को एक छोटे पर्स में रखकर हमेशा अपने पास रखें। सोते समय इस बैग को सिर के नीचे या शरीर के करीब ही रखें।

सहयात्रियों से सीमित बातचीत

मित्रता अच्छी है लेकिन एक सीमा तक। रेल सफर के दौरान सहयात्रियों से बातचीत होना सामान्य है। इससे रास्ता और मजेदार तरीके से कट जाता है लेकिन अपने घर का पता, होटल लोकेशन, सोलो ट्रैवलिंग कर रहे हैं, जैसी बातों को अपने तक रखें। दोस्त बनें लेकिन धोखाधड़ी का शिकार न बनें। यात्रा के दौरान मिले दोस्त से ओवरशेयरिंग न करें।

टेक्नोलॉजी को सुरक्षा कवच बनाएं

मोबाइल फोन सिर्फ रील देखने या गाने सुनने के लिए नहीं होता है, बल्कि ये आपकी सुरक्षा कवच का काम भी करता है। फोन पर रेल मदद एप, आरपीएफ हेल्पलाइन 182 सेव करें। किसी भरोसेमंद के साथ लाइव लोकेशन शेयर करें। इमरजेंसी कॉन्टैक्ट स्पीड डायल में रखें।

सेफ्टी एसेंशियल्स साथ रखें

आप कोई फिल्म की हीरोइन नहीं हैं कि हीरो आपको सही समय पर बचाने आ जाएगा। खुद को सुरक्षा की जिम्मेदारी आपको खुद ही उठानी पड़ेगी। इसके लिए तैयार रहें। अपने साथ छोटी टॉर्च, पेपर स्प्रे, सीटी और पॉवर बैंक रखें। क्योंकि तैयारी ही ताकत है।

इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर याद रखें

घबराहट के वक्त फोन पर नंबर खोजने का समय नहीं मिलता। इसलिए आरपीएफ हेल्पलाइन 182, मेरी सहेली एप फोन स्क्रीन पर सेव करें। अगर कुछ अजीब लगे तो तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Hemraj Jatav

Related Posts

म्याना और पगारा को सौगात देने पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

January 9, 2026

प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप अहिरवार एवं जयवर्धन सिंह के समक्ष ग्रहण की दो दर्जन से अधिक यवुाओं ने कांगे्रस की सदस्यता

January 8, 2026

जिला कांगे्रस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

January 8, 2026

छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: ट्रेड टेस्ट और PET परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध

December 10, 2025

Malkangiri Violence: महिला का सिर कटा शव मिलने के बाद बवाल, 50 से अधिक घरों में आग, लूटपाट और वाहन क्षतिग्रस्त

December 10, 2025

Naxalites surrender: कांकेर से गढ़चिरौली तक 15 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, 1 करोड़ से अधिक का इनाम घोषित

December 10, 2025

Comments are closed.

Don't Miss
मध्यप्रदेश

मुरैना चैक पाइंट प्रभारी के संरक्षण में ट्रक ड्रायवरों से हो रही प्राईवेट कटर के जरिए बड़े स्तर पर अवैध वसूली

By Hemraj JatavMarch 22, 2026

सच्चाई उजागर करने पर वहां मौजूद गुर्गे करने लगते हैं गुंडागर्दी, दुव्र्यवहार और मारपीट पर…

हवालाकांड में मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन, गुना एसपी अंकित सोनी को भी हटाया

March 22, 2026

कुंभराज की देवांगी मीणा और गुना में पदस्थ एसडीओ फॉरेस्ट बिहार के नीरज निश्चल बनेंगे आईएएस

March 6, 2026

मीनाक्षी हॉस्पिटल के 21 वर्ष पूर्ण होने पर लगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

March 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Picks

मुरैना चैक पाइंट प्रभारी के संरक्षण में ट्रक ड्रायवरों से हो रही प्राईवेट कटर के जरिए बड़े स्तर पर अवैध वसूली

March 22, 2026

हवालाकांड में मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन, गुना एसपी अंकित सोनी को भी हटाया

March 22, 2026

कुंभराज की देवांगी मीणा और गुना में पदस्थ एसडीओ फॉरेस्ट बिहार के नीरज निश्चल बनेंगे आईएएस

March 6, 2026

मीनाक्षी हॉस्पिटल के 21 वर्ष पूर्ण होने पर लगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

March 4, 2026
Demo
About Us
About Us

Buland India News 24 एक निष्पक्ष और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खबरें सटीकता और जिम्मेदारी के साथ पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य सही जानकारी को सरल और स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना है।

Hemraj Jatav
Chief Editor

Manojlal Ahirwar
Editor

Email: bulandindianews24@gmail.com
Mobile: 9754564949
Address: Bhopal, Madhya Pradesh 462001

Our Picks

मुरैना चैक पाइंट प्रभारी के संरक्षण में ट्रक ड्रायवरों से हो रही प्राईवेट कटर के जरिए बड़े स्तर पर अवैध वसूली

March 22, 2026

हवालाकांड में मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन, गुना एसपी अंकित सोनी को भी हटाया

March 22, 2026

कुंभराज की देवांगी मीणा और गुना में पदस्थ एसडीओ फॉरेस्ट बिहार के नीरज निश्चल बनेंगे आईएएस

March 6, 2026
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Term and Conditions
© 2026 Buland India News 24. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.