जिला कांगे्रस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
गुना। शहर के स्थानीय एक होटल में गत बुधवार अनुसूचित जाति विभाग, कांग्रेस द्वारा संविधान पर चर्चा एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यमंत्री प्रदीप अहिरवार प्रदेश अध्यक्ष, अनुसूचित जाति विभाग, कांग्रेस मध्य प्रदेश एवं विशेष अतिथि जयवर्धन सिंह जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी गुना पूर्व कैबिनेट मंत्री, मध्य प्रदेश एवं विधायक, राघोगढ़, बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल, हरिशंकर विजयवर्गी, मेहरबान सिंह धाकड़, नेताप्रतिपक्ष शेखर वशिष्ट, रजनीश शर्मा, ओपी त्रिपाठी, कन्हैयाराम अहिरवार, रवि मोहिनी सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे। अजा कांगे्रस कार्यकर्ता सम्मेलन के खास मौके पर पार्षद रामवीर जाटव वार्ड क्रमांक 21 के नेतृत्व में भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त होकर कई युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने कांगे्रस की सदस्यता ग्रहण की। उक्त सभी लोगों ने कांगे्रस की जनहितैषी योजनाओं और सामाजिक न्याय की बात करने वाली कांगे्रस पार्टी से प्रभावित होकर प्रदीप अहिरवार एवं जयवर्धन सिंह के समक्ष सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सभी नए युवा कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। कांग्रेस में शामिल होने वाले प्रमुख नाम विवेक वर्मा, रोहित परिहार, कान्हा कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा, गणेश कुशवाहा, सत्यवान जाटव, नीरज जाटव, मोहित रजक, छोटू जाटव, सोनू जाटव, विवेक जाटव, बंटी जाटव, विनोद कुशवाहा, कान्हा केवट, रोहित जाटव, देव परिहार, गोलू जाटव, अमित जाटव, सौरव जाटव, लक्ष्मण केवट, सीताराम साहू, अमित शर्मा, राजकुमार पाल आदि शामिल हैं। यह सम्मेलन संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हुआ।

