Close Menu
  • होम
  • देश – विदेश
  • नई दिल्ली
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • राजस्थान
    • पश्चिम बंगाल
    • हिमाचल प्रदेश
    • लद्दाख
    • अंडमान और निकोबार
    • जम्मू और कश्मीर
    • चंडीगढ़
  • बुलंद इंडिया खास
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • जॉब एजुकेशन
  • ताजा खबर
  • आस्था
  • बिज़नेस
  • ब्रेकिंग
  • वायरल
  • हेल्थ – फिटनेस
  • विज्ञान टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • संपादकीय
  • फोटो
  • वीडियो
What's Hot

मुरैना चैक पाइंट प्रभारी के संरक्षण में ट्रक ड्रायवरों से हो रही प्राईवेट कटर के जरिए बड़े स्तर पर अवैध वसूली

March 22, 2026

हवालाकांड में मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन, गुना एसपी अंकित सोनी को भी हटाया

March 22, 2026

कुंभराज की देवांगी मीणा और गुना में पदस्थ एसडीओ फॉरेस्ट बिहार के नीरज निश्चल बनेंगे आईएएस

March 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Buland India News 24Buland India News 24
bulandindia
  • होम
  • देश – विदेश
  • नई दिल्ली
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • राजस्थान
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • उत्तराखंड
    • चंडीगढ़
    • अंडमान और निकोबार
    • पश्चिम बंगाल
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू और कश्मीर
    • लद्दाख
  • बुलंद इंडिया खास
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • जॉब एजुकेशन
  • खेल
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • अन्य
    • आस्था
    • फोटो
    • वीडियो
    • हेल्थ – फिटनेस
    • वायरल
    • मनोरंजन
    • विज्ञान टेक्नोलॉजी
Buland India News 24Buland India News 24
bulandindia
Home»स्पोर्ट्स»राज्यपाल डेका के मुख्य आतिथ्य में राजभवन में 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया
स्पोर्ट्स

राज्यपाल डेका के मुख्य आतिथ्य में राजभवन में 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया

Hemraj JatavBy Hemraj JatavDecember 2, 2025Updated:January 14, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रायपुर : राज्यपाल डेका के मुख्य आतिथ्य में राजभवन में 6 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डेका ने कहा कि राज्यों की विविधताओं को राष्ट्रीय एकता एक सूत्र में पिरोती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान इसी एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का सशक्त प्रतीक है।राजभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, उत्तराखण्ड, लक्षद्वीप, और पुडुचेरी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के स्थापना दिवस के अवसर पर कहा कि भाषाओं, वेशभूषा, खान-पान, कला और परंपराओं में भिन्नता होने के बावजूद हमारी आत्मा एक है। यही विविधता भारत को विश्व में अद्वितीय बनाती है। केन्द्र सरकार के “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के तहत विविधता में एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए सभी राज्य एक दूसरे का स्थापना दिवस मनाते है। इसी कड़ी में आज राजभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम में इन राज्यों का स्थापना दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।

कला और स्थापत्य को ऊंचाई दी विजय नगर साम्राज्य ने

राज्यपाल ने कहा कि भारत केवल एक भौगोलिक ईकाई नहीं है बल्कि हजारों वर्षाे की सभ्यता संस्कृति, परंपरा और मूल्यों का जीवंत संगम है। श्री डेका ने विभिन्न राज्यों की विशेषताओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक राज्य प्राचीन विरासत और आधुनिक तकनीक का संगम है। बीते युग में विजय नगर साम्राज्य ने कला और स्थापत्य को ऊंचाई दी, वैसे ही आज बैंगलुरू भारत का आईटी हब बन गया है। कर्नाटक अपने प्राकृतिक सौंदर्य और संस्कृति के साथ-साथ भाषा और साहित्य में समृद्ध है।

भारतीय ज्ञान को समृद्ध किया संगम साहित्य ने

राज्यपाल ने कहा कि तमिलनाडु भारत की द्रविड़ सभ्यता का केंद्र है। भारत की सबसे प्राचीन भाषाओं में एक तमिल भाषा की यह भूमि, महान मंदिर स्थापत्य, भरतनाट्यम नृत्य, संगीत और समृद्ध साहित्य परंपरा के लिए विश्व प्रसिद्ध है। संगम साहित्य और तिरूक्कुरल जैसे ग्रंथों ने भारतीय ज्ञान को समृद्ध किया है। तमिलनाडु देश की प्रगति में अग्रणी भूमिका निभाता है। इस राज्य ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कर्नाटक के बाद तमिलनाडु देश का सबसे बड़ा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विकास क्षेत्र है।

हमारे राष्ट्र के गौरव के प्रतीक हमारी इमारतें

राज्यपाल ने कहा कि दिल्ली हमारी राजधानी ही नहीं बल्कि देश का दिल भी है। यह वह भूमि है जहां इतिहास ने करवट ली है। यहां की गलियों में भारत का इतिहास सांस लेता है, चाहे वह प्राचीन इन्द्रप्रस्थ की कहानी हो या आधुनिक भारत का स्वतंत्रता संग्राम हो। लाल किला, कुतुब मीनार, संसद भवन, इंडिया गेट- ये केवल इमारतें नहीं बल्कि हमारे राष्ट्र के गौरव के प्रतीक हैं। यहां सांस्कृतिक विविधता हर गली और मोहल्ले में देखने मिलती है।

प्राकृतिक सम्पदा से भरपूर राज्य में उत्तराखंड और छत्तीसगढ़

डेका ने कहा कि उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना एक साथ हुई थी। दोनों राज्यों में कई समानताएं है जैसे इन राज्यों में आबादी का बड़ा हिस्सा ग्रामीण क्षेत्रों में रहता है और कृषि उनकी आजीविका का प्रमुख साधन है। उत्तराखंड की हिमालय की चोटियां, नदियां और घने जंगल इसकी पहचान है वहीं छत्तीसगढ़ भी जंगल, नदियां, पहाड़ और प्राकृतिक सम्पदा से भरपूर राज्य है। सतत् विकास और पारिस्थितिक संतुलन के लिए दोनों राज्यों में समान चुनौतियां हैं।

खूबसूरत समुद्र तटों और उस समय की सभ्यता की झलक पुडुचेरी में एवं जैव विविधता से समृद्ध लक्षद्वीप

राज्यपाल ने कहा कि पुडुचेरी अपने फ्रांसीसी स्थापत्य, आध्यात्मिक वातावरण और सांस्कृतिक समन्वय के लिए प्रसिद्ध है। प्राचीन काल में पुडुचेरी फ्रांस के साथ व्यापार का मुख्य केंद्र था। आज कई पर्यटक यहां के खूबसूरत समुद्र तटों और उस समय की सभ्यता की झलक पाने के लिए आते हैं। हिन्द महासागर में स्थित अनमोल द्वीप समूह लक्षद्वीप अपने नीले पानी, स्वच्छ समुद्र तट और समृद्ध जैव विविधता के लिए जाना जाता है। आज जब पूरा विश्व पर्यावरण संकट की चुनौती से जुझ रहा है, तब लक्षद्वीप की जीवनशैली हमें प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर जीवन की प्रेरणा देती है।

विविधता ही भारत की असली शक्ति

राज्यपाल ने कहा कि इन सभी प्रदेशों की विविधता ही भारत की असली शक्ति है। एक भारत श्रेष्ठ कार्यक्रम इसी भावना को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम है। आज जब देश आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है, तब हमें इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के योगदान को और अधिक मजबूती देनी होगी। उन्होंने लोगों का आव्हान किया कि एक कार्य ऐसा जरूर करें, जिसमें मानवीय सेवा निहित हो। पर्यावरण और स्वच्छता का संदेश भी उन्होंने दिया। विभिन्न राज्यों की संस्कृति एवं लोक परंपरा आधारित संास्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने समारोह में विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने अपने राज्यों की विशेषताओं, परंपरा, संस्कृति पर प्रकाश डाला। राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर.प्रसन्ना ने भी तमिलनाडु राज्य की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न राज्यों की संस्कृति एवं लोक परंपरा आधारित संास्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी। कर्नाटक के यक्षगान (यक्षगणना), तमिलनाडु के लोक नृत्य, दिल्ली के पंजाब फोक नृत्य सहित उत्तराखंड के लोक नृत्य गौपति, लक्षद्वीप के छड़ी नृत्य एवं पुडुचेरी के गरडी नृत्यों ने अतिथियों का मन मोह लिया।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Hemraj Jatav

Related Posts

ये 6 क्रिकेटर 2026 में ले सकते हैं रिटायरमेंट लिस्ट में सभी चौंकाने वाले नाम

January 1, 2026

BB19 Promo: फिनाले से पहले बड़ा ट्विस्ट! सबसे कम वोट वाले कंटेस्टेंट की हुई विदाई, शो को मिला टॉप-5 फाइनलिस्ट

December 4, 2025

India-Russia Summit: पुतिन आज भारत पहुंचेंगे, परमाणु ऊर्जा सहयोग पर होगा बड़ा करार; कल पीएम मोदी से शिखर वार्ता

December 4, 2025

“भारी महसूस हो रहा है…‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग खत्म, अहान शेट्टी हुए इमोशनल; सेलेब्स ने दी प्रतिक्रियाएँ”

December 4, 2025

IND vs SA 2nd ODI in Raipur: रायपुर ODI में टीम इंडिया की हार, साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत

December 4, 2025

40 नहीं 400 गार्ड भी रख लो… बच नहीं पाओगे” – रोहित गोदारा गैंग ने कैलिफोर्निया फायरिंग की जिम्मेदारी ली, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप

December 4, 2025

Comments are closed.

Don't Miss
मध्यप्रदेश

मुरैना चैक पाइंट प्रभारी के संरक्षण में ट्रक ड्रायवरों से हो रही प्राईवेट कटर के जरिए बड़े स्तर पर अवैध वसूली

By Hemraj JatavMarch 22, 2026

सच्चाई उजागर करने पर वहां मौजूद गुर्गे करने लगते हैं गुंडागर्दी, दुव्र्यवहार और मारपीट पर…

हवालाकांड में मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन, गुना एसपी अंकित सोनी को भी हटाया

March 22, 2026

कुंभराज की देवांगी मीणा और गुना में पदस्थ एसडीओ फॉरेस्ट बिहार के नीरज निश्चल बनेंगे आईएएस

March 6, 2026

मीनाक्षी हॉस्पिटल के 21 वर्ष पूर्ण होने पर लगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

March 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Picks

मुरैना चैक पाइंट प्रभारी के संरक्षण में ट्रक ड्रायवरों से हो रही प्राईवेट कटर के जरिए बड़े स्तर पर अवैध वसूली

March 22, 2026

हवालाकांड में मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन, गुना एसपी अंकित सोनी को भी हटाया

March 22, 2026

कुंभराज की देवांगी मीणा और गुना में पदस्थ एसडीओ फॉरेस्ट बिहार के नीरज निश्चल बनेंगे आईएएस

March 6, 2026

मीनाक्षी हॉस्पिटल के 21 वर्ष पूर्ण होने पर लगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

March 4, 2026
Demo
About Us
About Us

Buland India News 24 एक निष्पक्ष और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खबरें सटीकता और जिम्मेदारी के साथ पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य सही जानकारी को सरल और स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना है।

Hemraj Jatav
Chief Editor

Manojlal Ahirwar
Editor

Email: bulandindianews24@gmail.com
Mobile: 9754564949
Address: Bhopal, Madhya Pradesh 462001

Our Picks

मुरैना चैक पाइंट प्रभारी के संरक्षण में ट्रक ड्रायवरों से हो रही प्राईवेट कटर के जरिए बड़े स्तर पर अवैध वसूली

March 22, 2026

हवालाकांड में मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन, गुना एसपी अंकित सोनी को भी हटाया

March 22, 2026

कुंभराज की देवांगी मीणा और गुना में पदस्थ एसडीओ फॉरेस्ट बिहार के नीरज निश्चल बनेंगे आईएएस

March 6, 2026
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Term and Conditions
© 2026 Buland India News 24. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.