Close Menu
  • होम
  • देश – विदेश
  • नई दिल्ली
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • राजस्थान
    • पश्चिम बंगाल
    • हिमाचल प्रदेश
    • लद्दाख
    • अंडमान और निकोबार
    • जम्मू और कश्मीर
    • चंडीगढ़
  • बुलंद इंडिया खास
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • जॉब एजुकेशन
  • ताजा खबर
  • आस्था
  • बिज़नेस
  • ब्रेकिंग
  • वायरल
  • हेल्थ – फिटनेस
  • विज्ञान टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • संपादकीय
  • फोटो
  • वीडियो
What's Hot

आरक्षण संशोधन को लेकर सवर्ण संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

September 10, 2026

आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना की सख्ती का असर: अवैध शराब पर आबकारी का बड़ा प्रहार, 3 दिन में 12,107 लीटर जब्त

September 10, 2026

इंडस्ट्रियल एरिया में इलेक्ट्रिकल्स स्टोर चोरी का कैंट पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

September 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Buland India News 24Buland India News 24
bulandindia
  • होम
  • देश – विदेश
  • नई दिल्ली
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • राजस्थान
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • उत्तराखंड
    • चंडीगढ़
    • अंडमान और निकोबार
    • पश्चिम बंगाल
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू और कश्मीर
    • लद्दाख
  • बुलंद इंडिया खास
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • जॉब एजुकेशन
  • खेल
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • अन्य
    • आस्था
    • फोटो
    • वीडियो
    • हेल्थ – फिटनेस
    • वायरल
    • मनोरंजन
    • विज्ञान टेक्नोलॉजी
Buland India News 24Buland India News 24
bulandindia
Home»राजनीति»CG Land Guideline: छत्तीसगढ़ सरकार ने गाइडलाइन दरों को लेकर जारी की स्पष्टता, भ्रम को किया दूर
राजनीति

CG Land Guideline: छत्तीसगढ़ सरकार ने गाइडलाइन दरों को लेकर जारी की स्पष्टता, भ्रम को किया दूर

Hemraj JatavBy Hemraj JatavDecember 10, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

CG Land Guideline: वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड छत्तीसगढ़ द्वारा स्वीकृत नई गाइडलाइन दरों (New Land Guideline) को लेकर आमजन के बीच उत्पन्न हो रहे भ्रम को दूर करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने विस्तृत जानकारी जारी की है. शासन ने स्पष्ट किया है कि नई गाइडलाइन दरें न केवल अधिक सरल और वैज्ञानिक हैं, बल्कि इनके माध्यम से पुराने वर्षों से चली आ रही विसंगतियों का समाधान भी किया गया है. सरकार ने बताया कि कुछ स्थानों पर यह गलत भ्रम फैलाया जा रहा है कि गाइडलाइन दरों में अत्यधिक वृद्धि की गई है या दस्तावेज पंजीयन प्रक्रिया बाधित हो गई है, जबकि वास्तविक स्थिति यह है कि नवीन गाइडलाइन 20 नवंबर 2025 से प्रभावी हो चुकी है और इस अवधि में कांकेर जिले में लगभग 98 दस्तावेजों का पंजीयन सुचारू रूप से किया जा चुका है. जिले के सभी उप-पंजीयक कार्यालयों में पूर्ववत नियमित रूप से पंजीयन का कार्य जारी है.

नगरीय क्षेत्रों में व्यापक सरलीकरण

पूर्व में एक ही वार्ड में कई कंडिकाओं के कारण समान भौगोलिक और व्यावसायिक स्थिति होने के बावजूद दरों में अंतर पाया जाता था, जिससे नागरिकों में असंतोष था. नवीन सर्वे, भौतिक सत्यापन तथा युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के बाद इन कंडिकाओं को कम किया गया है और दरों को समान किया गया है. कांकेर नगर पालिका के 21 वार्डों में पहले 56 कंडिकाएं थीं, जिन्हें घटाकर 26 कर दिया गया है. इसी प्रकार नगर पंचायत चारामा, नरहरपुर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ और पंखाजूर की कुल 253 कंडिकाओं को कम कर 105 किया गया है. सरकार का मानना है कि इससे गाईडलाइन अब अधिक पारदर्शी और वैज्ञानिक पद्धति पर आधारित हो गई है.

दर वृद्धि संबंधी भ्रांति का समाधान

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में अंतिम बार गाईडलाइन दरों का पुनरीक्षण वर्ष 2019-20 में किया गया था. छह वर्षों बाद किए जा रहे इस पुनरीक्षण में नगरीय क्षेत्रों में मात्र 20 प्रतिशत की वृद्धि की गई है. यह वृद्धि स्वाभाविक और तार्किक है. यदि दरों को हर वर्ष बढ़ाया जाता, तो वर्तमान दरें कहीं अधिक होतीं. अतः अत्यधिक वृद्धि की बात निराधार है.

ई-पंजीयन प्रणाली पूरी तरह सुचारू

कुछ लोगों द्वारा यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि नई गाईडलाइन ऑनलाईन अपडेट न होने से दस्तावेज पंजीयन ठप हो गया है, जबकि तथ्य यह है कि जिले के सभी उप-पंजीयक कार्यालयों में पंजीयन का कार्य निर्बाध रूप से चल रहा है और किसी भी प्रकार की व्यवधान की स्थिति नहीं है.

दर पुनरीक्षित न होने से होने वाली समस्याएं

सरकार ने कहा है कि पुरानी गाईडलाइन दरें जारी रहने से काले धन के लेनदेन को प्रोत्साहन मिलता है. कई बार वास्तविक सौदा मूल्य अधिक होने के बावजूद पंजीयन पुरानी गाईडलाइन दरों पर किया जाता है, जिसके कारण अंतर की राशि काला धन बनती है और बाद में विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है. इसी प्रकार पुरानी दरों के कारण संपत्तियों का मूल्यांकन कम होता है, जिससे खरीदारों को ऋण पात्रता भी कम मिलती है.

मुआवजे के निर्धारण में भी विसंगतियां सामने आती हैं. सरकारी अधिग्रहण की स्थिति में पुराने दरों के आधार पर मुआवजा तय होने से भूमि मालिकों, विशेषकर किसानों को उनकी संपत्ति का उचित मूल्य नहीं मिल पाता. इसलिए नई गाईडलाइन दरें अधिक युक्तियुक्त और वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप हैं.

आमजन से अपील

राज्य शासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह या भ्रम में न आएं. गाईडलाइन दरों से संबंधित किसी भी सूचना या शंका के निराकरण के लिए नागरिक अपने निकटस्थ पंजीयन कार्यालय में संपर्क कर वास्तविक और प्रमाणिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Hemraj Jatav

Related Posts

म्याना और पगारा को सौगात देने पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

January 9, 2026

प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप अहिरवार एवं जयवर्धन सिंह के समक्ष ग्रहण की दो दर्जन से अधिक यवुाओं ने कांगे्रस की सदस्यता

January 8, 2026

जिला कांगे्रस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

January 8, 2026

छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: ट्रेड टेस्ट और PET परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध

December 10, 2025

Malkangiri Violence: महिला का सिर कटा शव मिलने के बाद बवाल, 50 से अधिक घरों में आग, लूटपाट और वाहन क्षतिग्रस्त

December 10, 2025

Naxalites surrender: कांकेर से गढ़चिरौली तक 15 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, 1 करोड़ से अधिक का इनाम घोषित

December 10, 2025

Comments are closed.

Don't Miss
मध्यप्रदेश

आरक्षण संशोधन को लेकर सवर्ण संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

By Hemraj JatavSeptember 10, 2026

मुंडन कर सांसद-विधायक और केंद्र सरकार की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली गुना। आरक्षण व्यवस्था में संशोधन,…

आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना की सख्ती का असर: अवैध शराब पर आबकारी का बड़ा प्रहार, 3 दिन में 12,107 लीटर जब्त

September 10, 2026

इंडस्ट्रियल एरिया में इलेक्ट्रिकल्स स्टोर चोरी का कैंट पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

September 8, 2026

हत्या के मामले में चांचौड़ा थाना पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही, हत्यारोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल

September 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Picks

आरक्षण संशोधन को लेकर सवर्ण संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

September 10, 2026

आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना की सख्ती का असर: अवैध शराब पर आबकारी का बड़ा प्रहार, 3 दिन में 12,107 लीटर जब्त

September 10, 2026

इंडस्ट्रियल एरिया में इलेक्ट्रिकल्स स्टोर चोरी का कैंट पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

September 8, 2026

हत्या के मामले में चांचौड़ा थाना पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही, हत्यारोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल

September 8, 2026
Demo
About Us
About Us

Buland India News 24 एक निष्पक्ष और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खबरें सटीकता और जिम्मेदारी के साथ पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य सही जानकारी को सरल और स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना है।

Hemraj Jatav
Chief Editor

Manojlal Ahirwar
Editor

Email: bulandindianews24@gmail.com
Mobile: 9754564949
Address: Bhopal, Madhya Pradesh 462001

Our Picks

आरक्षण संशोधन को लेकर सवर्ण संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

September 10, 2026

आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना की सख्ती का असर: अवैध शराब पर आबकारी का बड़ा प्रहार, 3 दिन में 12,107 लीटर जब्त

September 10, 2026

इंडस्ट्रियल एरिया में इलेक्ट्रिकल्स स्टोर चोरी का कैंट पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

September 8, 2026
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Term and Conditions
© 2026 Buland India News 24. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.