Close Menu
  • होम
  • देश – विदेश
  • नई दिल्ली
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • राजस्थान
    • पश्चिम बंगाल
    • हिमाचल प्रदेश
    • लद्दाख
    • अंडमान और निकोबार
    • जम्मू और कश्मीर
    • चंडीगढ़
  • बुलंद इंडिया खास
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • जॉब एजुकेशन
  • ताजा खबर
  • आस्था
  • बिज़नेस
  • ब्रेकिंग
  • वायरल
  • हेल्थ – फिटनेस
  • विज्ञान टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • संपादकीय
  • फोटो
  • वीडियो
What's Hot

लूशन का बगीचा कैंट गोविंद गार्डन में दिनदहाड़े 25 लाख की चोरी

June 1, 2026

जमीन हड़पने की नीयत से कॉलोनाईजर के वकील ने आदिवासियों से करा दी मनगढ़ंत और झूठी शिकायत

May 23, 2026

मुरैना चैक पाइंट प्रभारी के संरक्षण में ट्रक ड्रायवरों से हो रही प्राईवेट कटर के जरिए बड़े स्तर पर अवैध वसूली

March 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Buland India News 24Buland India News 24
bulandindia
  • होम
  • देश – विदेश
  • नई दिल्ली
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • राजस्थान
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • उत्तराखंड
    • चंडीगढ़
    • अंडमान और निकोबार
    • पश्चिम बंगाल
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू और कश्मीर
    • लद्दाख
  • बुलंद इंडिया खास
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • जॉब एजुकेशन
  • खेल
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • अन्य
    • आस्था
    • फोटो
    • वीडियो
    • हेल्थ – फिटनेस
    • वायरल
    • मनोरंजन
    • विज्ञान टेक्नोलॉजी
Buland India News 24Buland India News 24
bulandindia
Home»देश - विदेश»मनोरंजन के नाम पर जहर: स्क्रीन का बढ़ता इस्तेमाल बच्चों की सेहत को जानें कैसे नुकसान पहुंचा रहा है?
देश - विदेश

मनोरंजन के नाम पर जहर: स्क्रीन का बढ़ता इस्तेमाल बच्चों की सेहत को जानें कैसे नुकसान पहुंचा रहा है?

Hemraj JatavBy Hemraj JatavDecember 16, 2025Updated:January 14, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

आज का बच्चा जिस दुनिया में बड़ा हो रहा है, वहां स्मार्टफोन, टैबलेट और इंटरनेट उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं. पहले बच्चे खाली समय में बाहर खेलते थे, किताबें पढ़ते थे या परिवार के साथ बैठकर बातें करते थे. लेकिन अब मनोरंजन का मतलब धीरे-धीरे मोबाइल स्क्रीन तक सिमट गया है.खासकर छोटी वीडियो जैसे टिक-टॉक, इंस्टाग्राम रील्स और यूट्यूब शॉर्ट्स बच्चों के जीवन में इतनी गहराई से शामिल हो चुकी हैं कि वे सिर्फ समय बिताने का साधन नहीं रहीं, बल्कि बच्चों की सोच, आदतों और व्यवहार को भी बदलने लगी हैं.

ये वीडियो देखने में भले ही मजेदार और हल्के-फुल्के लगें, लेकिन इनके पीछे छिपे खतरे धीरे-धीरे बच्चों की सेहत और मानसिक विकास पर असर डाल रहे हैं. माता-पिता अक्सर यह सोचते हैं कि बच्चा बस मोबाइल पर वीडियो देख रहा है, कोई नुकसान नहीं होगा. लेकिन असली समस्या वीडियो देखने की नहीं, बल्कि लगातार देखते चले जाने की आदत की है.

क्यों बच्चों को इतना अट्रैक्ट करते हैं शॉर्ट वीडियो?

शॉर्ट वीडियो बहुत छोटे, तेज और ट्रेंड से जुड़े होते हैं. इनमें गाने, मजाक, स्टंट, चौंकाने वाले सीन और फिल्टर होते हैं, जो बच्चों का ध्यान तुरंत खींच लेते हैं. एक वीडियो खत्म होते ही दूसरा अपने आप चलने लगता है.इसमें बच्चे को सोचने या रुकने का मौका ही नहीं मिलता, वह बस उंगली से स्क्रॉल करता रहता है. समस्या यह है कि ये ऐप्स बच्चों के लिए बनाए ही नहीं गए, लेकिन सबसे ज्यादा यूज वही कर रहे हैं. कई बार बच्चे इन्हें अकेले देखते हैं, बिना किसी निगरानी के, ऐसे में उन्हें यह समझ ही नहीं आता कि कब मजेदार वीडियो खतरनाक या गलत कंटेंट में बदल जाता है.

नींद पर बुरा असर

आज बहुत-से बच्चे सोने से ठीक पहले मोबाइल देखने की आदत बना चुके हैं.अंधेरे कमरे में चमकती स्क्रीन आंखों और दिमाग दोनों को थका देती है. मोबाइल की तेज रोशनी से नींद लाने वाला हार्मोन देर से काम करता है। ऊपर से वीडियो का तेज बदलाव दिमाग को शांत होने नहीं देता है. नतीजा यह होता है कि बच्चे देर से सोते हैं, नींद पूरी नहीं होती और सुबह उठने में परेशानी होती है. नींद की कमी का असर सीधा बच्चों के मूड, पढ़ाई और व्यवहार पर पड़ता है. वे चिड़चिड़े हो जाते हैं और छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने लगते हैं.

ध्यान लगाने और खुद पर काबू रखने की क्षमता होती है कमजोर

शॉर्ट वीडियो आमतौर पर 15 से 90 सेकंड के होते हैं. हर वीडियो में कुछ नया, तेज और चौंकाने वाला होता है. इससे बच्चों का दिमाग धीरे-धीरे लगातार नई उत्तेजना का आदी हो जाता है. जब बच्चा किताब पढ़ने, होमवर्क करने या किसी एक काम पर ध्यान लगाने की कोशिश करता है, तो उसका मन जल्दी भटकने लगता है. 2023 के एक विश्लेषण में पाया गया कि ज्यादा शॉर्ट वीडियो देखने वाले बच्चों में ध्यान लगाने की क्षमता कम हो जाती है, सेल्फ कंट्रोल की शक्ति कमजोर पड़ने लगती है, यही वजह है कि बच्चे बार-बार कहते हैं बस एक वीडियो और, लेकिन वह एक कभी खत्म नहीं होता है.

बढ़ती चिंता और सामाजिक बेचैनी

लगातार स्क्रीन देखने से सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक सेहत पर भी असर पड़ता है. हाल के अध्ययनों में सामने आया है कि जो बच्चे और किशोर लंबे समय तक शॉर्ट वीडियो देखते हैं, उनमें चिंता (एंग्जायटी), बेचैनी, अकेलापन जैसी समस्याएं ज्यादा देखने को मिलती हैं. नींद खराब होने से यह परेशानी और बढ़ जाती है. जब बच्चा ठीक से सो नहीं पाता, तो उसका मन भारी रहता है, पढ़ाई में मन नहीं लगता और दोस्तों व परिवार से बातचीत भी कम हो जाती है. असल में छोटे बच्चे ज्यादा संवेदनशील होते हैं. उनका दिमाग अभी विकसित हो रहा होता है. वे जो देखते हैं, उसे जल्दी सीख लेते हैं और असर भी जल्दी होता है. ऑटोप्ले फीचर की वजह से एक वीडियो खत्म होते ही दूसरा शुरू हो जाता है. ऐसे में हिंसक, डरावना, जोखिम भरा, कंटेंट अचानक सामने आ सकता है. शॉर्ट वीडियो में पूरा संदर्भ नहीं होता है. एक पल में हंसी और अगले पल डर या संवेदनशील सीन आ जाता है. बच्चों के लिए यह बदलाव बहुत उलझाने वाला हो सकता है.

भारत में Google Translate का अनोखा फीचर: वायर्ड और वायरलेस हेडफोन से पाएं रियल-टाइम अनुवाद

सरकार और स्कूल अब हो रहे हैं सतर्क

अच्छी बात यह है कि अब इस समस्या को गंभीरता से लिया जा रहा है. कई देशों में स्कूलों को डिजिटल सुरक्षा और ऑनलाइन समझदारी बच्चों को सिखाने की सलाह दी गई है. कुछ स्कूलों में मोबाइल के इस्तेमाल पर रोक या सीमाएं लगाई जा रही हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से यह मांग की जा रही है कि बच्चों के लिए सुरक्षित सेटिंग्स हों, उम्र की सही जांच हो और नुकसानदायक कंटेंट से बच्चों को बचाया जाए.

 

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Hemraj Jatav

Related Posts

Goa Nightclub Fire: फरार मालिक सौरभ-गौरव लूथरा आज भारत लाए जाएंगे, बैंकाक से डिपोर्टेशन

December 16, 2025

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! IPL 2026 के 19वें सीजन की शुरुआत की तारीख आई सामने

December 16, 2025

CG में GST की बड़ी कार्रवाई: हिन्द कोल ग्रुप के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, दस्तावेज जांच में जुटी टीम

December 16, 2025

छत्तीसगढ़ खेल जगत को झटका: अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर DSP रुस्तम सारंग ने संन्यास का किया ऐलान

December 16, 2025

China Light Combat Tank Upgrade: तिब्बत में तैनाती के लिए चीन ने अपने हल्के लड़ाकू टैंक को किया उन्नत

December 16, 2025

मुंबई से गिरफ्तार हुआ ‘The Family Man’ और ‘फर्जी’ के एक्टर मान सिंह, MDMA तस्करी में था फरार

December 16, 2025

Comments are closed.

Don't Miss
मध्यप्रदेश

लूशन का बगीचा कैंट गोविंद गार्डन में दिनदहाड़े 25 लाख की चोरी

By Hemraj JatavJune 1, 2026

सूने मकान के ताले तोडक़र सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चुरा ले गए अज्ञात चोर…

जमीन हड़पने की नीयत से कॉलोनाईजर के वकील ने आदिवासियों से करा दी मनगढ़ंत और झूठी शिकायत

May 23, 2026

मुरैना चैक पाइंट प्रभारी के संरक्षण में ट्रक ड्रायवरों से हो रही प्राईवेट कटर के जरिए बड़े स्तर पर अवैध वसूली

March 22, 2026

हवालाकांड में मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन, गुना एसपी अंकित सोनी को भी हटाया

March 22, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Picks

लूशन का बगीचा कैंट गोविंद गार्डन में दिनदहाड़े 25 लाख की चोरी

June 1, 2026

जमीन हड़पने की नीयत से कॉलोनाईजर के वकील ने आदिवासियों से करा दी मनगढ़ंत और झूठी शिकायत

May 23, 2026

मुरैना चैक पाइंट प्रभारी के संरक्षण में ट्रक ड्रायवरों से हो रही प्राईवेट कटर के जरिए बड़े स्तर पर अवैध वसूली

March 22, 2026

हवालाकांड में मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन, गुना एसपी अंकित सोनी को भी हटाया

March 22, 2026
Demo
About Us
About Us

Buland India News 24 एक निष्पक्ष और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खबरें सटीकता और जिम्मेदारी के साथ पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य सही जानकारी को सरल और स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना है।

Hemraj Jatav
Chief Editor

Manojlal Ahirwar
Editor

Email: bulandindianews24@gmail.com
Mobile: 9754564949
Address: Bhopal, Madhya Pradesh 462001

Our Picks

लूशन का बगीचा कैंट गोविंद गार्डन में दिनदहाड़े 25 लाख की चोरी

June 1, 2026

जमीन हड़पने की नीयत से कॉलोनाईजर के वकील ने आदिवासियों से करा दी मनगढ़ंत और झूठी शिकायत

May 23, 2026

मुरैना चैक पाइंट प्रभारी के संरक्षण में ट्रक ड्रायवरों से हो रही प्राईवेट कटर के जरिए बड़े स्तर पर अवैध वसूली

March 22, 2026
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Term and Conditions
© 2026 Buland India News 24. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.