Close Menu
  • होम
  • देश – विदेश
  • नई दिल्ली
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • राजस्थान
    • पश्चिम बंगाल
    • हिमाचल प्रदेश
    • लद्दाख
    • अंडमान और निकोबार
    • जम्मू और कश्मीर
    • चंडीगढ़
  • बुलंद इंडिया खास
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • जॉब एजुकेशन
  • ताजा खबर
  • आस्था
  • बिज़नेस
  • ब्रेकिंग
  • वायरल
  • हेल्थ – फिटनेस
  • विज्ञान टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • संपादकीय
  • फोटो
  • वीडियो
What's Hot

मुरैना चैक पाइंट प्रभारी के संरक्षण में ट्रक ड्रायवरों से हो रही प्राईवेट कटर के जरिए बड़े स्तर पर अवैध वसूली

March 22, 2026

हवालाकांड में मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन, गुना एसपी अंकित सोनी को भी हटाया

March 22, 2026

कुंभराज की देवांगी मीणा और गुना में पदस्थ एसडीओ फॉरेस्ट बिहार के नीरज निश्चल बनेंगे आईएएस

March 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Buland India News 24Buland India News 24
bulandindia
  • होम
  • देश – विदेश
  • नई दिल्ली
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • राजस्थान
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • उत्तराखंड
    • चंडीगढ़
    • अंडमान और निकोबार
    • पश्चिम बंगाल
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू और कश्मीर
    • लद्दाख
  • बुलंद इंडिया खास
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • जॉब एजुकेशन
  • खेल
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • अन्य
    • आस्था
    • फोटो
    • वीडियो
    • हेल्थ – फिटनेस
    • वायरल
    • मनोरंजन
    • विज्ञान टेक्नोलॉजी
Buland India News 24Buland India News 24
bulandindia
Home»नई दिल्ली»U19 वर्ल्ड कप से पहले थम नहीं रहे वैभव सूर्यवंशी
नई दिल्ली

U19 वर्ल्ड कप से पहले थम नहीं रहे वैभव सूर्यवंशी

Hemraj JatavBy Hemraj JatavJanuary 11, 2026Updated:January 14, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

27 छक्के, 21 चौके और कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त…

नई दिल्ली, स्टार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 से पहले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. उन्होंने एक और शानदार पारी खेलकर सबका ध्यान खींचा है. सूर्यवंशी ने टूर्नामेंट की तैयारी के तहत शनिवार, 10 जनवरी को बुलावायो एथलेटिक क्लब में स्कॉटलैंड अंडर-19 के खिलाफ 50 गेंदों में 96 रनों की विस्फोटक पारी खेली. पिछले एक हफ्ते में वैभव ने 4 मैच में कुल 27 छक्के और 21 चौके लगाए हैं.

स्कॉटलैंड के खिलाफ 9 चौके और 7 छक्के

14 वर्षीय इस बल्लेबाज़ ने शनिवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ अपनी आक्रामक पारी के दौरान नौ चौके और सात छक्के जड़े, जिससे हाल के दिनों में उनका शानदार फॉर्म जारी रहा. सूर्यवंशी ने कप्तान आयुष म्हात्रे (19 गेंदों में 22 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 42 गेंदों में 70 रन जोड़े और इसके बाद आरोन जॉर्ज (58 गेंदों में 61 रन) के साथ 56 गेंदों में 78 रनों की साझेदारी की.

27 गेंदों में फिफ्टी पूरी की

सूर्यवंशी ने महज़ 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए एक शानदार छक्का जड़ा. हालांकि, वह अपने हकदार शतक से चूक गए और मनु सरस्वत की गेंद पर 96 रन बनाकर आउट हो गए.

पिछले 7 दिन में ऐसा रहा है प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी ने दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 के खिलाफ 3-0 की सीरीज़ जीत में भारत की कप्तानी की थी. यह अभियान 3 जनवरी से शुरू हुआ था. जिसे अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिहाज से अहम माना जा रहा था. इस सीरीज में वैभव ने आतिशी पारियां खेलीं और एक शतक और एक फिफ्टी लगाई. युवा कप्तान ने आगे से नेतृत्व करते हुए तीन मैचों की इस सीरीज़ में सर्वाधिक 206 रन बनाए. उन्होंने सीरीज़ का समापन 74 गेंदों में 127 रनों की यादगार पारी के साथ किया, जिसमें नौ चौके और दस छक्के शामिल थे. यानी पिछले एक हफ्ते के प्रदर्शन पर नजर डालें तो वैभव ने कुल 4 मैच में 27 छक्के और 21 चौके लगाए हैं. इसमें एक शतक और दो तूफानी फिफ्टी शामिल है. ये आंकड़े वर्ल्ड कप के लिहाज से काफी सुकून देते हैं.

अंडर-19 वर्ल्ड कप पर रहेगी नजर

अब भारत 15 जनवरी को क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो में अमेरिका के खिलाफ अपने अंडर-19 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगा. भारत को ग्रुप ए में बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और अमेरिका के साथ रखा गया है. भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे सफल टीम है, जिसके नाम पांच खिताब दर्ज हैं.

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Hemraj Jatav

Related Posts

कौन हैं Toxic की डायरेक्टर Geetu Mohandas

January 9, 2026

थिएटर्स में The Raja Saab की रिलीज के दौरान मगरमच्छ लेकर पहुंचे फैंस, हैरान रह गए दर्शक

January 9, 2026

इंदौर में ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार कार

January 9, 2026

ये 6 क्रिकेटर 2026 में ले सकते हैं रिटायरमेंट लिस्ट में सभी चौंकाने वाले नाम

January 1, 2026

‘धुरंधर’ 1117.9 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार

January 1, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Don't Miss
मध्यप्रदेश

मुरैना चैक पाइंट प्रभारी के संरक्षण में ट्रक ड्रायवरों से हो रही प्राईवेट कटर के जरिए बड़े स्तर पर अवैध वसूली

By Hemraj JatavMarch 22, 2026

सच्चाई उजागर करने पर वहां मौजूद गुर्गे करने लगते हैं गुंडागर्दी, दुव्र्यवहार और मारपीट पर…

हवालाकांड में मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन, गुना एसपी अंकित सोनी को भी हटाया

March 22, 2026

कुंभराज की देवांगी मीणा और गुना में पदस्थ एसडीओ फॉरेस्ट बिहार के नीरज निश्चल बनेंगे आईएएस

March 6, 2026

मीनाक्षी हॉस्पिटल के 21 वर्ष पूर्ण होने पर लगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

March 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Picks

मुरैना चैक पाइंट प्रभारी के संरक्षण में ट्रक ड्रायवरों से हो रही प्राईवेट कटर के जरिए बड़े स्तर पर अवैध वसूली

March 22, 2026

हवालाकांड में मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन, गुना एसपी अंकित सोनी को भी हटाया

March 22, 2026

कुंभराज की देवांगी मीणा और गुना में पदस्थ एसडीओ फॉरेस्ट बिहार के नीरज निश्चल बनेंगे आईएएस

March 6, 2026

मीनाक्षी हॉस्पिटल के 21 वर्ष पूर्ण होने पर लगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

March 4, 2026
Demo
About Us
About Us

Buland India News 24 एक निष्पक्ष और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खबरें सटीकता और जिम्मेदारी के साथ पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य सही जानकारी को सरल और स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना है।

Hemraj Jatav
Chief Editor

Manojlal Ahirwar
Editor

Email: bulandindianews24@gmail.com
Mobile: 9754564949
Address: Bhopal, Madhya Pradesh 462001

Our Picks

मुरैना चैक पाइंट प्रभारी के संरक्षण में ट्रक ड्रायवरों से हो रही प्राईवेट कटर के जरिए बड़े स्तर पर अवैध वसूली

March 22, 2026

हवालाकांड में मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन, गुना एसपी अंकित सोनी को भी हटाया

March 22, 2026

कुंभराज की देवांगी मीणा और गुना में पदस्थ एसडीओ फॉरेस्ट बिहार के नीरज निश्चल बनेंगे आईएएस

March 6, 2026
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Term and Conditions
© 2026 Buland India News 24. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.