Author: Hemraj Jatav
प्रदेश की तस्वीर इन दिनों किसी पुराने फटे पोस्टर जैसी हो गई है जिस पर रंग भी है, नारे भी हैं, पर असल कहानी पीछे से झाँक रही बदहाली की है। एक तरफ़ प्रदेश भर में अपराध का ग्राफ ऊपर की ओर दौड़ रहा है, थानों में पीड़ितों के आवेदन धूल फाँक रहे हैं, लोग न्याय की आस में चौखटें घिस रहे हैं, और दूसरी तरफ़ पुलिस का सारा उत्साह सड़कों पर हेलमेट और सीट बेल्ट की तलाश में दौड़ता नज़र आ रहा है। सवाल सीधा है क्या कानून व्यवस्था अब चालान से चलेगी? अदालतें बार-बार पुलिस को फटकार लगा…
बालक आश्रम गुना से 16 जून 25 को बालक सीनियर हॉस्टल उदयपुरी हुआ है शिक्षक का ट्रांसफर जिला संयोजक सिसोदिया का मिल रहा मंगल सिंह को संरक्षण, दिनभर कार्यालय में बैठने से पूरा विभाग नाराज गुना। आदिम जाति कल्याण विभाग गुना में एक शिक्षक का मामला पिछले 8 महीने से चर्चाओं का विषय बना हुआ है। उक्त शिक्षक का ट्रांसफर बालक आश्रम गुना से 16 जून 25 को बालक सीनियर हॉस्टल उदयपुरी होने के बाद 2 जुलाई 25 को रिलीव भी हो चुका है। बावजूद इसके संस्था पर नही पहुंचने से चर्चा है कि आखिर दिनभर विभाग में बैठकर प्राथमिक…
गायब महिला को ढूढ़ंने के बदले मृगवास पुलिस पर पीडि़त ने लगाया 70 हजार रूपये लेने का आरोप
8 दिन जंगल में रखा और गलत काम को अंजाम दिया फिर भी पुलिस ने नही लिखी एफआईआर खेड़ीकला मंदिर पर देवता पूजने गई नवविवाहिता को बलपूर्वक जंगल में उठा ले गए थे 8-10 लोग पीडि़त परिवार ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार गुना। जिले के मृगवास थाना क्षेत्र अंतर्गत विगत 10 जनवरी को दोपहर करीब 12 बजे एक नवविवाहिता महिला ठाकुर महाराज के मंदिर खेड़ीकला अपने देवर और देवरानी के साथ गई थी। इस दौरान प्रार्थिया महिला को 7-8 लोग आए और मारपीट करते हुए लूटपाट की और वह अपने साथ उसे जंगल में उठा ले गए।…
दलाली और कमीशनखोरी के सहारे हो रहे अनुसूचित जनजातियों के सपने साकार आयुक्त के निर्देश बेअसर, छात्रावास-आश्रम शालाओं में खरीदी गई बिस्तर सामग्री में भारी धांधली विभाग में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार रोकने की गई शिकायत पर नही हुई अभी तक कार्यवाही गुना। जनजातीय कार्य विभाग अनुसूचित जनजातियों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान, शिक्षा, और उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए जिम्मेदार एक सरकारी विभाग है। यह विभाग आवासीय विद्यालयों, छात्रवृत्ति और विशेष योजनाओं (जैसे वन अधिकार कानून) के माध्यम से जनजातीय समुदायों के विकास के लिए कार्य करता है। मध्यप्रदेश में यह विभाग मुख्य रूप से अनुसूचित जनजाति की आबादी को मुख्यधारा…
जनसुनवाई में पहुंचे आक्रोशित हितग्राहियों ने सरपंच-सचिव के खिलाफ कलेक्टर से की कार्यवाही की मांग आरी, नेगमा, रानीगंज, भावपुर, चीलखेड़ा में एक भी अहिरवार समाज के हितग्राही को नही दिया आवास सरपंच-सचिव जानबूझकर आवास एवं शौचालय तथा अन्य शासकीय योजनाओं से रख रहे वंचित गुना। शासन-प्रशासन के द्वारा तमाम दावे और वायदे किए जाते हैं, वे हमेशा खोखले साबित होते हैं। नेताओं और जनप्रतिनिधियों के द्वारा भी समय-समय पर घडिय़ाली आंसू बहाए जाते हैं, वो भी सिर्फ दिखावटी, झूठी सहानुभूति, झूठा वायदा और बनावटी मात्र होते हैं। इसी का नतीजा है कि आज धरातल पर लोग अधूरे सपने लेकर अधिकारियों…
पीडि़त महिला-पुरुषों ने की न्याय संगत कानूनी कार्यवाही की मांग, घटना को हुआ एक माह गुना। जिले के चांचौड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सिंगापुरा जाटव समाज के पीडि़त लोगों ने पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी से न्याय की गुहार लगाते हुए कानूनी कार्यवाही की मांग की है। फरियादियों ने बताया कि गुना पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी को लिखित आवेदन दे चुके हैं, लेकिन घटना के एक माह हो जाने के बावजूद भी आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नही की गई। पीडि़त परिवार कार्यवाही ना होने से असंतुष्ट नजर आ रहा हैं और बार बार पुलिस अधीक्षक से कानूनी रूप…
ग्राम गढ़लागिर्द में लगभग 3.06 लाख रुपये की मदिरा एवं लाहन जब्त गुना। जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रह, परिवहन एवं जहरीली शराब के विरूद्ध लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है। गुरूवार आबकारी विभाग ने ग्राम गढ़लागिर्द में पारदियों के डेरों पर दबिश दी। जिसमें 3 लाख रूपये से अधिक की मदिरा और लाहन जप्त किया गया। दरअसल कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल गुना के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान एवं संदीप शर्मा उपायुक्त संभाग ग्वालियर के निर्देशन में अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रह, परिवहन एवं जहरीली शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही…
कलेक्ट्रेट में नारेबाजी कर अजाक्स के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन के समक्ष रखीं प्रमुख मांगें गुना। मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी-कर्मचारी संघ गुना के तत्वावधान में ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों के साथ मंगलवार कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए महामहिम राज्यपाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। इस दौरान अजाक्स और ओबीसी के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन के समक्ष विभिन्न प्रमुख मांगों को रखा। एससी-एसटी और ओबीसी महासभा के द्वारा जिला प्रशासन को सौंपे गए दो अलग-अलग ज्ञापनों में उल्लेख किया है कि ओबीसी को जनसंख्या अनुपात में 52 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। वहीं दूसरी प्रमुख मांग ये है…
नवी मुंबई, महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के दूसरे मुकाबले में गुजरात जायंट्स (GG) की खिलाड़ी अनुष्का शर्मा ने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा. 22 वर्षीय अनुष्का ने अपने WPL डेब्यू पर यूपी वॉरियर्स (UPW) के खिलाफ शानदार पारी खेली. अनुष्का ने केवल 30 गेंदों पर 44 रन बनाए, जिसमें 7 चौके शामिल थे. 10 जनवरी (शनिवार) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में हुए इस मैच में अनुष्का ने कप्तान एश्ले गार्डनर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 63 गेंदों पर 103 रनों की साझेदारी भी की. अनुष्का शर्मा का नाम बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा…
27 छक्के, 21 चौके और कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त… नई दिल्ली, स्टार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 से पहले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. उन्होंने एक और शानदार पारी खेलकर सबका ध्यान खींचा है. सूर्यवंशी ने टूर्नामेंट की तैयारी के तहत शनिवार, 10 जनवरी को बुलावायो एथलेटिक क्लब में स्कॉटलैंड अंडर-19 के खिलाफ 50 गेंदों में 96 रनों की विस्फोटक पारी खेली. पिछले एक हफ्ते में वैभव ने 4 मैच में कुल 27 छक्के और 21 चौके लगाए हैं. स्कॉटलैंड के खिलाफ 9 चौके और 7 छक्के 14 वर्षीय इस बल्लेबाज़ ने शनिवार को स्कॉटलैंड…
