Author: Hemraj Jatav

गुना। नाबालिग बालक-बालिकाओं की गुमशुदगी एवं अपहरण के मामलों में गुना पुलिस द्वारा संवेदनशीलता और तत्परता के साथ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चांचौड़ा थाना पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर अलग-अलग मामलों में लापता हुई दो 17 वर्षीय नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल, संवेदनशील एवं मानवीय नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी चांचौड़ा मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में की गई। अलग-अलग मामलों में दर्ज हुए प्रकरण जानकारी के अनुसार, 3 सितंबर 2026…

Read More

गुना। पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्‍न अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों जैसे जुआ, सट्टा, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थों के क्रय-बिक्रय एवं तस्करी में संलिप्त लोगों पर सतत निगरानी रखते हुए निरंतर और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में बमोरी थाना प्रभारी निरीक्षक मचल सिंह मण्डेलिया और उनकी टीम द्वारा थानांतर्गत मुहाल कॉलोनी में सट्टे की सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए सट्टा पर्ची काटते हुए सटोरिया गिरफ्तार…

Read More

डिजिटल फ्रॉड में ऐसे होता था खेल, शातिर रिफंड भी लेते और महंगा मोबाइल भी रख लेते थे! फर्जी नाम, सिम और अमेजन अकाउंट बनाकर करते थे ठगी, 37 लाख का मशरूका बरामद, करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने की आशंका गुना। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन की रिफंड प्रक्रिया का कथित रूप से दुरुपयोग कर महंगे मोबाइल फोन हड़पने वाले गिरोह का कैंट थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी शेखर मीना और उसके सहयोगी तरुण शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 35 लाख रुपए कीमत की ईवी कार और 2 लाख…

Read More

गुना जिला मुख्यालय पर धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी दिवस, समाज ने दिखाई एकजुटता देखते ही बन रहा था आदिवासी समाज का जुनून, पारंपरिक वेशभूषा में उमड़ा जनसैलाब गुना। “जय जोहार का नारा है, भारत देश हमारा है” आदि नारों के साथ जिला मुख्यालय पर विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को धूमधाम के साथ मनाया गया। आदिवासी समाज के इस आयोजन और चल समारोह में एकजुटता के साथ अपनी संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा, लोक नृत्य और अदम्य उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग अपने पारंपरिक परिधानों और वाद्ययंत्रों साहित तीरकमानों को हाथों…

Read More

गुना पुलिस के सतत टीमवर्क, रणनीतिक एवं सुनियोजित कार्यवाही से मिली बड़ी उपलब्धि तकनीकी साक्ष्यों के सूक्ष्म विश्लेषण, गहन पूछताछ, फील्ड ऑपरेशन एवं मजबूत मुखबिर तंत्र से मिली अहम सफलता करीब 1.50 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के जेवरात बरामद, संपत्ति संबंधी अपराधों पर गुना पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति का प्रभावी उदाहरण  गुना। पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल, संवेदनशील, सशक्त एवं दूरदर्शी नेतृत्व में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों सहित गंभीर आपराधिक घटनाओं के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं योजनाबद्ध कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना…

Read More

वृक्षों के कटाव पर चिंता एवं संरक्षण का आह्वान, समिति एवं अतिथियों का हुआ आत्मीय स्वागत गुना। शहर को स्वच्छ, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में प्रयासरत पितृ स्मृति वन प्रबंधन समिति एवं फिट इंडिया क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एक गरिमामय पौधारोपण एवं अभिनंदन कार्यक्रम पितृ स्मृति वन के ‘नीम कॉरिडोर’ भाग में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर कायस्थ समाज के पदाधिकारियों एवं स्वजाति बंधुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समस्त समाज जनों द्वारा पितृ स्मृति वन प्रबंधन समिति एवं फिट इंडिया क्लब…

Read More

बाल विवाह और ससुराल में प्रताड़ना झेलने के बाद ब्यूटी पार्लर चलाकर MPPSC क्रैक करने वाली सविता प्रधान की संघर्ष गाथा.  सिंगरौली नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने कैंसर पीड़ित बच्ची के लिए अपना सिर क्यों मुंडवाया. ‘सुंदरता बालों से नहीं, आत्मविश्वास से होती है’: PCS अफसर सविता प्रधान कैंसर पीड़ित बच्ची का हौसला बढ़ाने के लिए अपना सिर मुंडवाने को लेकर एमपी की PCS सविता प्रधान एक बार फिर चर्चा में हैं. सिंगरौली। बाल विवाह का दंश झेला, पति और ससुराल वालों के जुल्म सहने पड़े और दो बेटों के साथ घर छोड़ना पड़ा. जीवन यापन के लिए ब्यूटी…

Read More

पंचायत सचिव के घर से ढाई किलो सोना, 4 किलो चांदी और करीब 10 लाख नगद ले गए बदमाश गुना। जिले के बमोरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत फतेहगढ़ थाने के ग्राम चक चुरेला में रविवार सोमवार दरमियानी रात्रि 2:30 बजे के बीच 12 हथियारबंद बदमाशों ने पंचायत सचिव के घर में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश लगभग तीन करोड रुपए के आसपास का सोना चांदी और नगद लेकर फरार हो गए। पंचायत सचिव और फरियादी पवन मीणा ने बताया कि हमारे घर पर रात्रि में 10 से 12 बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। वह अपने…

Read More

दुष्कर्म के प्रयास एवं लूटकांड में संलिप्त पांच आरोपी गिरफ्तार, दो फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस गुना पुलिस के टीमवर्क, रणनीतिक, सुनियोजित एवं साहसिक कार्यवाही से मिली बड़ी सफलता, लूटा गया सामान बरामद गुना। जिले की पुलिस ने शनिवार एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए धरनावदा थानांतर्गत घटित युवक-युवति के साथ लूट एवं दुष्कर्म के प्रयास के जघन्य और सनसनीखेज वारदात का मात्र 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा किया गया है। घटना में संलिप्त सात आरोपियों में से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है एवं शेष दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की विशेष टीमें…

Read More

आंखों देखा हाल: पुलिस के कागजों और अभियानों के दावों से अलग दिखी धरातल की तस्वीर धरनावदा में रूहिल शर्मा के पदस्थ होते ही शुरू हुआ जुआ-सट्टा का खेल, तत्कालीन प्रभारी प्रभात कटारे की मेहनत पर फिरा पानी क्या पुलिस की मिली भगत से संचालित हो रहे जुआ-सट्टा के अवैध फड़? गुना। धरनावदा थाना सहित जिलेभर के थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा समय-समय पर जुआ और सट्टा विरोधी अभियान चलाने तथा कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन इसके उलट उस कार्यवाही और अभियानों का असर धरनावदा क्षेत्र में बिल्कुल दिखाई नही दिया। धरातल पर यहां की वास्तविक तस्वीर पुलिस…

Read More