Author: Hemraj Jatav
ग्रीन गुना की ओर बड़ा कदम: कायस्थ समाज ने ‘नीम कॉरिडोर’ में रोपे पौधे; ‘मिशन सतरंगी’ को दिया संबल
वृक्षों के कटाव पर चिंता एवं संरक्षण का आह्वान, समिति एवं अतिथियों का हुआ आत्मीय स्वागत गुना। शहर को स्वच्छ, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में प्रयासरत पितृ स्मृति वन प्रबंधन समिति एवं फिट इंडिया क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एक गरिमामय पौधारोपण एवं अभिनंदन कार्यक्रम पितृ स्मृति वन के ‘नीम कॉरिडोर’ भाग में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर कायस्थ समाज के पदाधिकारियों एवं स्वजाति बंधुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समस्त समाज जनों द्वारा पितृ स्मृति वन प्रबंधन समिति एवं फिट इंडिया क्लब…
कम उम्र में शादी-प्रताड़ना, पार्लर चलाकर अफसर बनीं, कहानी सविता प्रधान की जिन्होंने कैंसर पीड़ित बच्ची के लिए मुंडवाया सिर
बाल विवाह और ससुराल में प्रताड़ना झेलने के बाद ब्यूटी पार्लर चलाकर MPPSC क्रैक करने वाली सविता प्रधान की संघर्ष गाथा. सिंगरौली नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने कैंसर पीड़ित बच्ची के लिए अपना सिर क्यों मुंडवाया. ‘सुंदरता बालों से नहीं, आत्मविश्वास से होती है’: PCS अफसर सविता प्रधान कैंसर पीड़ित बच्ची का हौसला बढ़ाने के लिए अपना सिर मुंडवाने को लेकर एमपी की PCS सविता प्रधान एक बार फिर चर्चा में हैं. सिंगरौली। बाल विवाह का दंश झेला, पति और ससुराल वालों के जुल्म सहने पड़े और दो बेटों के साथ घर छोड़ना पड़ा. जीवन यापन के लिए ब्यूटी…
पंचायत सचिव के घर से ढाई किलो सोना, 4 किलो चांदी और करीब 10 लाख नगद ले गए बदमाश गुना। जिले के बमोरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत फतेहगढ़ थाने के ग्राम चक चुरेला में रविवार सोमवार दरमियानी रात्रि 2:30 बजे के बीच 12 हथियारबंद बदमाशों ने पंचायत सचिव के घर में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश लगभग तीन करोड रुपए के आसपास का सोना चांदी और नगद लेकर फरार हो गए। पंचायत सचिव और फरियादी पवन मीणा ने बताया कि हमारे घर पर रात्रि में 10 से 12 बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। वह अपने…
गादेर जंगल में युवक-युवति के साथ लूट व दुष्कर्म की कोशिश के जघन्य सनसनीखेज घटना का पर्दाफाश
दुष्कर्म के प्रयास एवं लूटकांड में संलिप्त पांच आरोपी गिरफ्तार, दो फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस गुना पुलिस के टीमवर्क, रणनीतिक, सुनियोजित एवं साहसिक कार्यवाही से मिली बड़ी सफलता, लूटा गया सामान बरामद गुना। जिले की पुलिस ने शनिवार एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए धरनावदा थानांतर्गत घटित युवक-युवति के साथ लूट एवं दुष्कर्म के प्रयास के जघन्य और सनसनीखेज वारदात का मात्र 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा किया गया है। घटना में संलिप्त सात आरोपियों में से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है एवं शेष दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की विशेष टीमें…
आंखों देखा हाल: पुलिस के कागजों और अभियानों के दावों से अलग दिखी धरातल की तस्वीर धरनावदा में रूहिल शर्मा के पदस्थ होते ही शुरू हुआ जुआ-सट्टा का खेल, तत्कालीन प्रभारी प्रभात कटारे की मेहनत पर फिरा पानी क्या पुलिस की मिली भगत से संचालित हो रहे जुआ-सट्टा के अवैध फड़? गुना। धरनावदा थाना सहित जिलेभर के थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा समय-समय पर जुआ और सट्टा विरोधी अभियान चलाने तथा कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन इसके उलट उस कार्यवाही और अभियानों का असर धरनावदा क्षेत्र में बिल्कुल दिखाई नही दिया। धरातल पर यहां की वास्तविक तस्वीर पुलिस…
बस स्टैंड के मुख्य गेटों पर अवैध कब्जाधारियों ने छीना यात्रियों का सुख-चैन मटके का पानी पीना भी हुआ मुश्किल, चाट-पकोड़ा और फल ठेला चालकों ने जमाया डेरा नगरपालिका के गैर जिम्मेदाराना रवैया के चलते कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा गुना। शहर के एकमात्र जज्जी बस स्टैंड पर बस यात्रियों का चलना मुश्किल हो गया है। बस स्टैंड के मुख्य गेटों पर अवैध कब्जाधारियों ने जगह-जगह चाट, पकोड़े और फल ठेला चालकों सहित गुमठीधारियों ने अपने मनमाने अंदाज में कब्जा जमा लिया है। इससे यात्रियों को सुकून से दो पल बैठने तक जगह नही है। ऐसा लगता है…
सरपंच-सचिव की मिलीभगत और अधिकारियों की उदासीनता से निर्माण कार्य में लगाया जा रहा पलीता ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर निर्माण कार्य की जांच कराने लगाई गुहार अशोकनगर। जिले की ग्राम पंचायत किर्रोदा में लाखों रुपये की लागत से ग्राम पंचायत सरपंच-सचिव निर्माण एजेंसी द्वारा कुशवाह मोहल्ला से अनुसूचित जाति बस्ती में निर्मित की जा रही सीसी सडक़ निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सडक़ निर्माण में गुणवत्ता मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है तथा सरपंच और सचिव की मिलीभगत से शासन की राशि का दुरुपयोग…
चेहरे पर मास्क, हाथ में संविधान और गुलाब… जंतर मंतर पर कुछ ऐसा रहा ‘कॉकरोच आंदोलन’ NEET, CBSE, CUET और भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्रों, अभिभावकों और युवाओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की. नई दिल्ली, 06 जून 2026, दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को हजारों छात्र, उनके माता-पिता और युवा नौकरीपेशा लोग कॉकरोच के मास्क पहनकर सड़क पर उतरे. हाथों में फूल, किताबें और तिरंगा लेकर वो सब एक मांग के साथ आए थे, कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए. यह प्रदर्शन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ यानी CJP ने आयोजित…
गोविन्द गार्डन में हुई चोरी की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, सीसीटीवी फुटेज से मिली बड़ी सफलता
आरोपी से करीब 16 लाख रुपये मूल्य के चोरी गए जेवरात बरामद, पूछताछ जारी गुना। पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु लगातार त्वरित एवं सख्त कार्यवाहियां की जा रही हैं। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर के मागदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में कैंट थाना पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए गोविन्द गार्डन क्षेत्र में हुई चोरी की सनसनीखेज वारदात का मात्र 36 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।…
सूने मकान के ताले तोडक़र सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चुरा ले गए अज्ञात चोर गुना। शहर के हीराबाग स्थित लूशन का बगीचा कैंट गोविंद गार्डन क्षेत्र में रविवार दोपहर दिनदहाड़े हुई एक बड़ी चोरी की वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी है। पुलिस अधीक्षक हितिका वासल द्वारा जिले की कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए किए जा रहे तमाम प्रयासों के बीच, बेखौफ चोरों ने दोपहर के समय एक सूने मकान का ताला चटकाकर सनसनी फैला दी है। इस दुस्साहसिक वारदात से क्षेत्र के नागरिकों में असुरक्षा का माहौल है। घटना को लेकर फरियादी…
