Author: Hemraj Jatav
CG Weather Alert: हवा की दिशा में बदलाव से ठंड से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है. माना जा रहा है कि अब चार दिन बाद ही शीतलहर के आसार बन सकते हैं. अभी रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने की स्थिति बन रही है. दिसंबर के पहले पखवाड़े में रायपुर समेत पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ी है. उत्तर के साथ मध्य और दक्षिणी हिस्से में भी शीतलहर जैसे हालात बने रहे. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले तीन चार दिन बर्फ जमाने वाली ठंड से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है. राज्य में…
Petrol Diesel Price Update: 15 दिसंबर को नए रेट जारी, आम आदमी की जेब पर क्या होगा असर?
Petrol Diesel Price Update: हर दिन की शुरुआत सिर्फ सूरज की किरणों से नहीं होती, बल्कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों से भी होती है, जो आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालती हैं। सुबह 6 बजे देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) ताजा दरें जारी करती हैं, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों पर आधारित होती हैं। ये बदलाव रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करते हैं—चाहे वो ऑफिस जाने वाला व्यक्ति हो या फल-सब्जी बेचने वाला व्यापारी। ऐसे में हर दिन की कीमतों की जानकारी रखना सिर्फ…
Earthquake in Rajasthan: राजस्थान में देर रात भूकंप के झटके, खाटूश्यामजी समेत कई इलाकों में दहशत
Earthquake in Rajasthan: सीकर जिले में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। शहर सहित जिले के कई इलाकों में रात करीब 12 बजकर 4 मिनट पर अचानक भूकंप के झटके महसूस हुए। पलसाना और जीणमाता क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस करते ही लोग सहम गए। डर की वजह से कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके करीब 5 से 7 सेकंड तक महसूस किए गए। खाटूश्यामजी इलाके में भी लोगों ने हल्का कंपन महसूस होने की जानकारी दी। रात का समय होने के कारण अधिकांश लोग गहरी नींद में थे, लेकिन झटकों के…
7 साल बाद जॉर्डन पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी: एयरपोर्ट पर PM जाफर ने किया स्वागत, किंग अब्दुल्ला से होगी द्विपक्षीय वार्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात वर्षों के अंतराल के बाद जॉर्डन की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे। अम्मान एयरपोर्ट पर जॉर्डन के प्रधानमंत्री जाफर हसन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यह यात्रा भारत–जॉर्डन संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में अहम मानी जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे के दौरान जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। बैठक में रक्षा सहयोग, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, शिक्षा और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और विस्तार देने पर भी जोर दिया जाएगा। यह यात्रा पश्चिम एशिया में…
रायपुर : सुंदर नगर के पास पहाड़ी तालाब में एक घंटे तक गैंगवार हुई, जिसकी भनक पुलिस को नहीं लगी। गैंगवार से मोहल्ले के लोग डरे हुए है। पुलिस की गश्ती पर सवाल उठा रहे है। जानकारी के मुताबिक एक घंटे तक चाकू लेकर युवाओं का दो समूह आतंक मचाता रहा। पत्थरबाजी और डंडे बेल्ट से नशेड़ी युवक एक -दूसरे के साथ मारपीट करते रहे। महिला पार्षद सरिता दूबे ने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाए है। पार्षद के फोन करने के एक घंटे बाद डायल 112 और पेट्रोलिंग टीम पहुंची, यस आरोप लगाया जा रहा है। वारदात से घंटों…
World Updates: हॉन्गकॉन्ग में चीन विरोधी मीडिया टायकून दोषी करार, देश के खिलाफ साजिश रचने का आरोप साबित
हॉन्गकॉन्ग में चीन विरोधी रुख के लिए चर्चित एक मीडिया टायकून को अदालत ने देश के खिलाफ साजिश रचने के मामले में दोषी करार दिया है। यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत सुनाया गया, जिसे लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले से ही तीखी बहस चल रही है। अभियोजन पक्ष का आरोप था कि मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए सरकार विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दिया गया और विदेशी ताकतों से सांठगांठ की गई। अदालत में सुनवाई के दौरान कहा गया कि आरोपी ने अपनी मीडिया संस्थाओं का इस्तेमाल कर सामाजिक अशांति फैलाने और चीन की संप्रभुता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश…
कोरबा : कचरा संग्रहण केंद्र में बकरियों के झुंड के साथ जंगली सुअर भी जा घुसा। इस बात से अंजान केंद्र का चौकीदार बकरियों को खदेड़ते हुए जंगल की ओर चला गया, जहां जंगली सुअर ने उस पर हमला कर दिया। अपनी जान पर खतरा देख चौकीदार जंगली सुअर से भिड़ गया। किसी तरह उसने अपनी जान तो बचा ली, लेकिन खुद भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया गया है। घटना कटघोरा वनमंडल के दर्री सर्किल अंतर्गत तहसील कार्यालय में पीछे घटित हुई। दर्री के नगोईखार श्यामनगर लोरिक लाल यादव…
कोरबा : कोरबा शहर और उपनगरीय इलाकों सहित जिले के विभिन्न स्थानों में कबाड़ का धंधा थानेदारों की जानकारी में प्रारंभ रहने के कारण चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। घरेलू कबाड़ की आड़ में अवैध और चोरी का माल खरीदा जा रहा है और जिले से बाहर बड़े पैमाने पर बिक्री भी हो रहा है। यही कारण है कि लोहा,तांबा, अल्युमिनियम निर्मित सामानों की चोरी बढऩे लगी है। प्राप्त जानकारी में कहा गया कि आज तडक़े करीब 4 बजे लगभग 25-30 वर्षीय एक अज्ञात नकाबपोश चोर ने टीपी नगर से सीएसईबी चौक के मध्य मुख्य सडक़ में संचालित केनरा…
वानखेड़े स्टेडियम में क्रिकेट और फुटबॉल का संगम, Sachin Tendulkar और मेसी ने एक-दूसरे को दिए खास Gifts
Sachin Tendulkar-Lionel Messi: लियोनल मेसी अपने भारत दौरे के दूसरे दिन मुंबई गए थे, जहां वानखेड़े स्टेडियम में कई प्रमुख हस्तियों से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ फुटबॉलर लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल भी थे। मेसी के साथ स्टेडियम में क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सुनील छेत्री, अभिनेता अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ समेत कई अन्य हस्तियों ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। फुटबॉल फैंस भी भारी तादाद में मेसी की एक झलक पाने के लिए ग्राउंड में पहुंचे थे और मेसी-मेसी के नारे लगा रहे थे। सचिन तेंदुलकर…
नए छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन में बिल्ली की अजीब आवाज से हड़कंप, मंत्री और विधायक हुए हैरान
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन में घुस आई बिल्ली ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। यह बिल्ली उस वक्त घुस आई जब वित्त मंत्री ओपी चौधरी, विजन डाक्यूमेंट पर अपना वक्तव्य दे रहे थे। तभी बिल्ली सत्ता पक्ष की दीर्घा के ऊपर से चिल्लाने लगी। पहले तो भाजपा विधायकों ने किसी का रिंग टोन समझा। और भौंचक देखने लगे। जब बिल्ली की आवाज फिर गूंजी तो स्पीकर समेत सभी मंत्री विधायक अफसरों ने गर्दन छत की ओर कर देखने लगे। जैसे मंत्री की वक्तव्य आगे बढ़ती बिल्ली की आवाज भी बढ़ती गई। यह देख…
