Close Menu
  • होम
  • देश – विदेश
  • नई दिल्ली
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • राजस्थान
    • पश्चिम बंगाल
    • हिमाचल प्रदेश
    • लद्दाख
    • अंडमान और निकोबार
    • जम्मू और कश्मीर
    • चंडीगढ़
  • बुलंद इंडिया खास
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • जॉब एजुकेशन
  • ताजा खबर
  • आस्था
  • बिज़नेस
  • ब्रेकिंग
  • वायरल
  • हेल्थ – फिटनेस
  • विज्ञान टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • संपादकीय
  • फोटो
  • वीडियो
What's Hot

ग्राम सारेठा में लाठी और 12 बोर बंदूक से हमला कर हत्या करने वाले पिता-पुत्र दोनों गिरफ्तार

October 26, 2026

गुना पुलिस की तत्परता: गुजरात के बड़ोदरा से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित दस्तयाब

October 26, 2026

मंडी प्रशासन के फैसले से किसानों को मिली राहत, आज होगी डाक नीलामी

October 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Buland India News 24Buland India News 24
bulandindia
  • होम
  • देश – विदेश
  • नई दिल्ली
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • राजस्थान
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • उत्तराखंड
    • चंडीगढ़
    • अंडमान और निकोबार
    • पश्चिम बंगाल
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू और कश्मीर
    • लद्दाख
  • बुलंद इंडिया खास
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • जॉब एजुकेशन
  • खेल
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • अन्य
    • आस्था
    • फोटो
    • वीडियो
    • हेल्थ – फिटनेस
    • वायरल
    • मनोरंजन
    • विज्ञान टेक्नोलॉजी
Buland India News 24Buland India News 24
bulandindia
Home»देश - विदेश»Pahalgam Terror Attack: 26 पर्यटकों की दर्दनाक मौत के मामले में NIA आज दाखिल करेगी चार्जशीट, जांच में हुए कई बड़े खुलासे
देश - विदेश

Pahalgam Terror Attack: 26 पर्यटकों की दर्दनाक मौत के मामले में NIA आज दाखिल करेगी चार्जशीट, जांच में हुए कई बड़े खुलासे

Hemraj JatavBy Hemraj JatavDecember 16, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Pahalgam Terror Attack : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए बड़े आतंकी हमले की जांच पूरी होने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) आज जम्मू की विशेष NIA कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी. इस चार्जशीट में हमले के मास्टरमाइंड और पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है. सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चीफ हाफिज सईद और डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कसूरी को इस हमले का मुख्य साजिशकर्ता बताया जा सकता है.

चार्जशीट में तीन स्थानीय आरोपियों बशीर अहमद जोठर, परवेज अहमद जोठर और मोहम्मद यूसुफ कटारी के नाम भी शामिल होंगे. इन पर आरोप है कि इन्होंने तीन पाकिस्तानी आतंकियों को ठहराने और मदद करने में अहम भूमिका निभाई. एनआईए की जांच में सामने आया कि जोठर भाइयों ने 21 अप्रैल की रात हिल पार्क इलाके के एक ढोक (झोपड़ी) में आतंकियों को ठहराया था. दोनों को 22 जून को गिरफ्तार किया गया था.

22 अप्रैल को हुई थी आतंकी घटना

22 अप्रैल को पहलगाम के बाइसरन घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग की थी. इस निर्मम हमले में 25 पर्यटक और एक पोनी चालक की मौत हो गई थी. हमलावरों ने लोगों से धर्म पूछकर हत्या की और कई को कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया. यह हमला घाटी में पर्यटकों को निशाना बनाने वाली अब तक की सबसे बड़ी आतंकी वारदातों में से एक माना जा रहा है.

सुरक्षा बलों ने 3 पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया था

हमले के बाद सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया था और 28 जुलाई को डाचीगाम के जंगलों में तीनों पाकिस्तानी आतंकी सुलैमान शाह, हमजा अफगानी उर्फ अफगान और जिबरान को मार गिराया. एनआईए ने जांच के दौरान 1000 से अधिक लोगों से पूछताछ की, जिनमें पर्यटक, पोनीवाले, फोटोग्राफर और दुकानदार शामिल थे. जब्त किए गए मोबाइल फोन और अन्य बरामदगी की फॉरेंसिक जांच गांधीनगर स्थित नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी में कराई गई.

एनआईए का कहना है कि लश्कर-ए-तैयबा के साथ-साथ उसके स्थानीय सहयोगी संगठन द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) की भूमिका भी सामने आई है. जोठर भाइयों के फोन से मिले पाकिस्तानी नंबर इस नेटवर्क को जोड़ने में अहम साबित हुए.

पहलगाम हमले के बाद भारत ने चलाया था ‘ऑपरेशन सिंदूर’

इस हमले के बाद भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम से बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया था. भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिसमें करीब 100 आतंकियों के मारे जाने की जानकारी सामने आई थी. इसके बाद दोनों देशों के बीच चार दिन तक गोलीबारी और हवाई टकराव की स्थिति बनी रही, जो 10 मई को आपसी समझौते के बाद खत्म हुई. चार्जशीट में आतंकी नेटवर्क, स्थानीय मददगारों और हमले की साजिश से जुड़े सभी सबूतों का खुलासा होने की उम्मीद है.

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Hemraj Jatav

Related Posts

Goa Nightclub Fire: फरार मालिक सौरभ-गौरव लूथरा आज भारत लाए जाएंगे, बैंकाक से डिपोर्टेशन

December 16, 2025

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! IPL 2026 के 19वें सीजन की शुरुआत की तारीख आई सामने

December 16, 2025

CG में GST की बड़ी कार्रवाई: हिन्द कोल ग्रुप के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, दस्तावेज जांच में जुटी टीम

December 16, 2025

छत्तीसगढ़ खेल जगत को झटका: अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर DSP रुस्तम सारंग ने संन्यास का किया ऐलान

December 16, 2025

China Light Combat Tank Upgrade: तिब्बत में तैनाती के लिए चीन ने अपने हल्के लड़ाकू टैंक को किया उन्नत

December 16, 2025

मुंबई से गिरफ्तार हुआ ‘The Family Man’ और ‘फर्जी’ के एक्टर मान सिंह, MDMA तस्करी में था फरार

December 16, 2025

Comments are closed.

Don't Miss
मध्यप्रदेश

ग्राम सारेठा में लाठी और 12 बोर बंदूक से हमला कर हत्या करने वाले पिता-पुत्र दोनों गिरफ्तार

By Hemraj JatavOctober 26, 2026

बमौरी के सिरसी थाना क्षेत्र में जमीनी रंजिश के चलते फायरिंग, भाजपा जिला मंत्री के…

गुना पुलिस की तत्परता: गुजरात के बड़ोदरा से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित दस्तयाब

October 26, 2026

मंडी प्रशासन के फैसले से किसानों को मिली राहत, आज होगी डाक नीलामी

October 24, 2026

गुना जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं और शहर की बदहाली पर घिरे विधायक पन्नालाल शाक्य, सवालों से बचते नजर आए

October 22, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Picks

ग्राम सारेठा में लाठी और 12 बोर बंदूक से हमला कर हत्या करने वाले पिता-पुत्र दोनों गिरफ्तार

October 26, 2026

गुना पुलिस की तत्परता: गुजरात के बड़ोदरा से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित दस्तयाब

October 26, 2026

मंडी प्रशासन के फैसले से किसानों को मिली राहत, आज होगी डाक नीलामी

October 24, 2026

गुना जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं और शहर की बदहाली पर घिरे विधायक पन्नालाल शाक्य, सवालों से बचते नजर आए

October 22, 2026
Demo
About Us
About Us

Buland India News 24 एक निष्पक्ष और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खबरें सटीकता और जिम्मेदारी के साथ पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य सही जानकारी को सरल और स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना है।

Hemraj Jatav
Chief Editor

Manojlal Ahirwar
Editor

Email: bulandindianews24@gmail.com
Mobile: 9754564949
Address: Bhopal, Madhya Pradesh 462001

Our Picks

ग्राम सारेठा में लाठी और 12 बोर बंदूक से हमला कर हत्या करने वाले पिता-पुत्र दोनों गिरफ्तार

October 26, 2026

गुना पुलिस की तत्परता: गुजरात के बड़ोदरा से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित दस्तयाब

October 26, 2026

मंडी प्रशासन के फैसले से किसानों को मिली राहत, आज होगी डाक नीलामी

October 24, 2026
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Term and Conditions
© 2026 Buland India News 24. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.