Close Menu
  • होम
  • देश – विदेश
  • नई दिल्ली
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • राजस्थान
    • पश्चिम बंगाल
    • हिमाचल प्रदेश
    • लद्दाख
    • अंडमान और निकोबार
    • जम्मू और कश्मीर
    • चंडीगढ़
  • बुलंद इंडिया खास
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • जॉब एजुकेशन
  • ताजा खबर
  • आस्था
  • बिज़नेस
  • ब्रेकिंग
  • वायरल
  • हेल्थ – फिटनेस
  • विज्ञान टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • संपादकीय
  • फोटो
  • वीडियो
What's Hot

लूशन का बगीचा कैंट गोविंद गार्डन में दिनदहाड़े 25 लाख की चोरी

June 1, 2026

जमीन हड़पने की नीयत से कॉलोनाईजर के वकील ने आदिवासियों से करा दी मनगढ़ंत और झूठी शिकायत

May 23, 2026

मुरैना चैक पाइंट प्रभारी के संरक्षण में ट्रक ड्रायवरों से हो रही प्राईवेट कटर के जरिए बड़े स्तर पर अवैध वसूली

March 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Buland India News 24Buland India News 24
bulandindia
  • होम
  • देश – विदेश
  • नई दिल्ली
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • राजस्थान
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • उत्तराखंड
    • चंडीगढ़
    • अंडमान और निकोबार
    • पश्चिम बंगाल
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू और कश्मीर
    • लद्दाख
  • बुलंद इंडिया खास
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • जॉब एजुकेशन
  • खेल
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • अन्य
    • आस्था
    • फोटो
    • वीडियो
    • हेल्थ – फिटनेस
    • वायरल
    • मनोरंजन
    • विज्ञान टेक्नोलॉजी
Buland India News 24Buland India News 24
bulandindia
Home»स्पोर्ट्स»पड़ोसी की तरक्की से जल गया युवक, करोड़ों की लूट की साजिश रची; पुलिस ने 79 लाख का माल किया बरामद
स्पोर्ट्स

पड़ोसी की तरक्की से जल गया युवक, करोड़ों की लूट की साजिश रची; पुलिस ने 79 लाख का माल किया बरामद

Hemraj JatavBy Hemraj JatavDecember 3, 2025Updated:January 14, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

पुरी: ओडिशा के पुरी के चंदनपुर इलाके में एक हैरान कर देने वाली घटना घटी। यहां एक पड़ोसी दुकानदार के दिल में जलन थी और उसी जलन ने करोड़ों की लूट को जन्म दिया। दरअसल ज्वेलरी दुकान चलाने वाला एक दुकानदार, अपने पड़ोसी की तरक्की को बर्दाश्त न कर सका और ईर्ष्या में आकर 78.96 लाख की सुपारी लूट करा बैठा।

क्या है पूरा मामला?

घटना 20 नवंबर 2025 की सुबह करीब 9 बजकर 15 मिनट की है, जब राधाकांत ज्वेलरी के मालिक संजय कुमार दास के भाई,साले और ड्राइवर सोना, चांदी और नकदी लेकर बैंक और भुवनेश्वर के लिए कुछ कामों के लिए निकले थे। जैसे ही उनकी मारुति कार समाजपुर रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंची, पहले से ताक लगाए बैठे अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर कार को रोक लिया और बैग में रखे सोने, चांदी और छह लाख रुपये नकद को लूटकर फरार हो गए। इस घटना को बहुत ही प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया था और इस प्लानिंग की जड़ में वही व्यक्ति था जिसे परिवार अपना करीबी मानता था। परिवार का यह करीबी था टुकुना उर्फ टुकु नायक। वह डोलागोबिंदापुर का रहने वाला है और नीलकंठ ज्वेलरी का मालिक है। टुकु अक्सर संजय दास के घर और दुकान आता-जाता था। शिकायतकर्ता के छोटे भाई से उसकी अच्छी दोस्ती थी। इसी नजदीकी का फायदा उठाते हुए उसने सभी अंदरूनी जानकारी धीरे-धीरे इकट्ठी कर ली। कब माल आता है, कब बैंक जाता है, किस गाड़ी से जाता है, कौन ले जाता है, कितनी मात्रा में सोना और चांदी ट्रांजिट होती है, इन सभी चीजों की जानकारी जुटाई । पड़ोस की दुकान में हमेशा ग्राहकों की भीड़ रहती थी जबकि उसकी दुकान में व्यापार कम हो रहा था। यही जलन धीरे-धीरे नफरत में बदली और नफरत ने उसे अपराध की ओर धकेल दिया।

टुकु नायक ने लूट की योजना बनाने के लिए बापी उर्फ प्रशांत प्रधान को साथ लिया, जो बाणपुर का रहने वाला और पुरी में होटल बॉय है। बापी के संपर्क में आंध्र प्रदेश के कुछ हार्डकोर अपराधी पहले से थे। टुकु ने बापी के माध्यम से इन्हें बुलाया और पुरी के एक प्रीमियम होटल में रुकवाया, जहां बैठकर पूरी साजिश तैयार की गई। बापी और टुकु ने अपराधियों को यह भी बताया कि किस तरह से राधाकांत ज्वेलरी का माल सड़क पर परिवहन किया जाता है।

लूट वाली सुबह सभी आरोपी अलग-अलग वाहनों में तैयार होकर निकल पड़े। आंध्र के अपराधी स्कोडा कार AP-05CY-8656 में बैठे थे, जबकि सुभ्रजित मोहंती नाम का युवक, जो खुद MBA का छात्र है, TVS स्पोर्ट्स बाइक OR-05-AL-3951 पर था। यह वही युवक था जिसने पिस्टल दिखाकर लूट को अंजाम दिया। एम. गौथम, जो विशाखापट्टनम का रहने वाला है, भी इस गिरोह का हिस्सा था। सभी ने मिलकर मारुति कार का पीछा किया और सही मौके पर NH-316 पर समाजपुर ओवरब्रिज के पास गाड़ी रोककर बैग लूट लिया। इसके बाद वे नई जगन्नाथ रोड होते हुए रेमेश्वर की ओर भाग निकले और बीच रास्ते में मोटरसाइकिल बदलकर स्कोडा कार से जुड़ गए। बापी पूरे समय बालुगांव इलाके के पास इंतजार कर रहा था, जहां पहुंचकर सभी ने आपस में सोना, चांदी और नकदी का बंटवारा भी किया।

माल बरामद किया तो उड़े पुलिस के होश

घटना की सूचना मिलते ही पुरी SP प्रतीक सिंह के नेतृत्व में विशेष जांच टीम बनाई गई, जिसने लगातार दो दिनों तक छापेमारी की। जांच के दौरान मिले तकनीकी सबूतों, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय जांच के आधार पर पुलिस ने टुकु नायक, बापी प्रधान, एम. गौथम और सुभ्रजित मोहंती को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 132 ग्राम सोना, 31 किलो चांदी, छह लाख रुपये नकद, पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, स्कोडा कार, बाइक और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए। कुल बरामदगी की कीमत लगभग 78.96 लाख रुपये आंकी गई है। सभी आरोपियों ने पूछताछ में अपराध स्वीकार भी कर लिया है।

हालांकि इस लूट में शामिल तीन अन्य मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पुरी पुलिस का कहना है कि यह सिर्फ एक लूट का मामला नहीं, बल्कि ईर्ष्या, विश्वासघात और पेशेवर अपराध का मिला-जुला रूप है, जिसने इलाके को हिला कर रख दिया। यह पूरा मामला दिखाता है कि कैसे व्यापार में जलन इंसान को इतना अंधा कर देती है कि वह रिश्तों और विश्वास को मिटाकर अपराध की राह पर चल पड़ता है। चंदनपुर की यह घटना सिर्फ एक लूट नहीं, बल्कि जलन से जन्मी एक खतरनाक साजिश की कहानी है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Hemraj Jatav

Related Posts

ये 6 क्रिकेटर 2026 में ले सकते हैं रिटायरमेंट लिस्ट में सभी चौंकाने वाले नाम

January 1, 2026

BB19 Promo: फिनाले से पहले बड़ा ट्विस्ट! सबसे कम वोट वाले कंटेस्टेंट की हुई विदाई, शो को मिला टॉप-5 फाइनलिस्ट

December 4, 2025

India-Russia Summit: पुतिन आज भारत पहुंचेंगे, परमाणु ऊर्जा सहयोग पर होगा बड़ा करार; कल पीएम मोदी से शिखर वार्ता

December 4, 2025

“भारी महसूस हो रहा है…‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग खत्म, अहान शेट्टी हुए इमोशनल; सेलेब्स ने दी प्रतिक्रियाएँ”

December 4, 2025

IND vs SA 2nd ODI in Raipur: रायपुर ODI में टीम इंडिया की हार, साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत

December 4, 2025

40 नहीं 400 गार्ड भी रख लो… बच नहीं पाओगे” – रोहित गोदारा गैंग ने कैलिफोर्निया फायरिंग की जिम्मेदारी ली, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप

December 4, 2025

Comments are closed.

Don't Miss
मध्यप्रदेश

लूशन का बगीचा कैंट गोविंद गार्डन में दिनदहाड़े 25 लाख की चोरी

By Hemraj JatavJune 1, 2026

सूने मकान के ताले तोडक़र सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चुरा ले गए अज्ञात चोर…

जमीन हड़पने की नीयत से कॉलोनाईजर के वकील ने आदिवासियों से करा दी मनगढ़ंत और झूठी शिकायत

May 23, 2026

मुरैना चैक पाइंट प्रभारी के संरक्षण में ट्रक ड्रायवरों से हो रही प्राईवेट कटर के जरिए बड़े स्तर पर अवैध वसूली

March 22, 2026

हवालाकांड में मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन, गुना एसपी अंकित सोनी को भी हटाया

March 22, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Picks

लूशन का बगीचा कैंट गोविंद गार्डन में दिनदहाड़े 25 लाख की चोरी

June 1, 2026

जमीन हड़पने की नीयत से कॉलोनाईजर के वकील ने आदिवासियों से करा दी मनगढ़ंत और झूठी शिकायत

May 23, 2026

मुरैना चैक पाइंट प्रभारी के संरक्षण में ट्रक ड्रायवरों से हो रही प्राईवेट कटर के जरिए बड़े स्तर पर अवैध वसूली

March 22, 2026

हवालाकांड में मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन, गुना एसपी अंकित सोनी को भी हटाया

March 22, 2026
Demo
About Us
About Us

Buland India News 24 एक निष्पक्ष और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खबरें सटीकता और जिम्मेदारी के साथ पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य सही जानकारी को सरल और स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना है।

Hemraj Jatav
Chief Editor

Manojlal Ahirwar
Editor

Email: bulandindianews24@gmail.com
Mobile: 9754564949
Address: Bhopal, Madhya Pradesh 462001

Our Picks

लूशन का बगीचा कैंट गोविंद गार्डन में दिनदहाड़े 25 लाख की चोरी

June 1, 2026

जमीन हड़पने की नीयत से कॉलोनाईजर के वकील ने आदिवासियों से करा दी मनगढ़ंत और झूठी शिकायत

May 23, 2026

मुरैना चैक पाइंट प्रभारी के संरक्षण में ट्रक ड्रायवरों से हो रही प्राईवेट कटर के जरिए बड़े स्तर पर अवैध वसूली

March 22, 2026
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Term and Conditions
© 2026 Buland India News 24. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.