हरमनप्रीत और ब्रंट के तूफान में उड़ी दिल्ली की टीम
दिल्ली से नहीं हुआ रनचेज
दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम को जीत के लिए इस मुकाबले में 197 रनों की जरूरत थी, लेकिन उनकी टीम 19 ओवर में 145 रन पर ऑलआउट हो गई। दिल्ली की टीम शुरुआत से ही इस मैच में पिछड़ती नजर आई। रनचेज के दौरान उन्होंने सिर्फ 46 रन के स्कोर पर अपने 5 विकेट खो दिए थे। यहीं से मुंबई इंडियंस ने अपनी पकड़ को बनाए रखा और दिल्ली को वापसी करने का एक भी मौका नहीं दिया। दिल्ली को इस मैच में 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
मुंबई के गेंदबाजों का कमाल
मुंबई इंडियंस की ओर से अमेलिया केर और निकोला कैरी सबसे सफल गेंदबाज रही, दोनों ने इस मैच में तीन-तीन विकेट झटके। इसके अलावा नेट सिवर ब्रंट ने दो अहम विकेट लिए। शबनिम इस्माइल और संस्कृति गुप्ता को एक-एक सफलता मिली। गेंदबाजों के कारण मुंबई ने दिल्ली को 145 रनों पर ही समेट दिया।

