मेरी व मेरे परिवार एवं पार्टी की छवि धूमिल करने का झूठा प्रयास
गुना। समाचार-पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ कि नगरपालिका उपाध्यक्ष सहित भाजपा जिन पार्षदों द्वारा भाजपा की महिला नगरपालिका अध्यक्ष गुना पर झूठे मिथ्यापूर्ण आरोप लगाकर मेरी व मेरे परिवार एवं पार्टी की छवि धूमिल करने का जो झूठा प्रयास किया गया है। उससे मेरी व मेरे परिवार की व्यक्तिगत मानहानि होने के साथ-साथ पार्टी की छवि को भी नुकसान पहुँचा है। चूंकि इनके आरोप मेरे और मेरे परिवार के विरुद्ध निजी आरोप हैं, इससे मेरे व मेरे परिवार की मानहानि हुई है।
श्रीमती सविता अरविन्द गुप्ता अध्यक्ष – नगरपालिका परिषद गुना ने बताया कि वह नगर की प्रथम नागरिक यानि नगर पालिका परिषद गुना की अध्यक्ष होने से मैं व मेरा परिवार एक प्रतिष्ठित परिवार है, इनके झूठे आरोपों से सम्पूर्ण समाजों में हमारी छवि धूमिल हुई है। मैं विधिक परामर्श लेकर इनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही भी करूंगी, मानहानि का दावा भी करूँगी। झूठे आरोप लगाने वाले पार्षदों में कई पार्षदों को भाजपा जिला संगठन द्वारा अनुशासनहीनता करने पर नोटिस दिये गये थे। न.पा. उपाध्यक्ष को तो अनुशासनहीनता निरंतर करने पर जिला संगठन द्वारा तीन नोटिस दिये जा चुके हैं। न.पा. उपाध्यक्ष द्वारा पूर्व में भी निरन्तर मेरी छवि धूमिल करने के झूठे प्रयास किये गये। मेरे द्वारा मानहानि का दावा भी माननीय न्यायालय में लगा दिया गया था, लेकिन हमारे नेता एवं जिला भाजपा अध्यक्ष के कहने पर वापिस ले लिया गया था। उसके बाद भी निरन्तर कई फर्जी नामंतरण विडियो बनवा कर शिकायत की जाती रही है जिसकी मेरे द्वारा गुना नगर थाने में लिखित शिकायत की गई थी। ऐसे सभी जिन्होंने मेरे व मेरे परिवार की छवि धूमिल करने एवं पार्टी की निरन्तर छवि धूमिल करने के प्रयास किये जा रहे उन पर मानहानि के दावे के जो भी कानूनी कार्यवाही होगी शीघ्र की जावेगी।

