पंचायत सचिव के घर से ढाई किलो सोना, 4 किलो चांदी और करीब 10 लाख नगद ले गए बदमाश
गुना। जिले के बमोरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत फतेहगढ़ थाने के ग्राम चक चुरेला में रविवार सोमवार दरमियानी रात्रि 2:30 बजे के बीच 12 हथियारबंद बदमाशों ने पंचायत सचिव के घर में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश लगभग तीन करोड रुपए के आसपास का सोना चांदी और नगद लेकर फरार हो गए।
पंचायत सचिव और फरियादी पवन मीणा ने बताया कि हमारे घर पर रात्रि में 10 से 12 बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। वह अपने साथ हथियार और टामीi लेकर आए थे उन्होंने घर के कई ताले और खिड़कियां तोड़ी हम जिस कमरे में सो रहे थे वहां की कुंडिया लगा दी और घर के अंदर रखा तीन बहूओ का लगभग ढाई किलो सोना, 6 किलो चांदी, मंदिर के 6 लाख रुपए और हमारे घर के 5 लाख, एक मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स सहित 3 करोड रुपए का सामान डकैती डालकर ले गए।
इस डकैती के वारदात के बाद पुलिस महक में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।