Close Menu
  • होम
  • देश – विदेश
  • नई दिल्ली
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • राजस्थान
    • पश्चिम बंगाल
    • हिमाचल प्रदेश
    • लद्दाख
    • अंडमान और निकोबार
    • जम्मू और कश्मीर
    • चंडीगढ़
  • बुलंद इंडिया खास
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • जॉब एजुकेशन
  • ताजा खबर
  • आस्था
  • बिज़नेस
  • ब्रेकिंग
  • वायरल
  • हेल्थ – फिटनेस
  • विज्ञान टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • संपादकीय
  • फोटो
  • वीडियो
What's Hot

गुमठियां हटा कर बेरोजगार करना कोई समाधान नहीं, प्रशासन से बीच का रास्ता निकालने की मांग

October 7, 2026

चांचौडा पुलिस को बाइक चोरी के मामले में मिली बड़ी सफलता, चार शातिर बाईक चोर किए गिरफ्तार

September 28, 2026

JUMP की प्रांतीय कार्यसमिति बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और पत्रकार हितों पर मंथन

September 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Buland India News 24Buland India News 24
bulandindia
  • होम
  • देश – विदेश
  • नई दिल्ली
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • राजस्थान
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • उत्तराखंड
    • चंडीगढ़
    • अंडमान और निकोबार
    • पश्चिम बंगाल
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू और कश्मीर
    • लद्दाख
  • बुलंद इंडिया खास
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • जॉब एजुकेशन
  • खेल
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • अन्य
    • आस्था
    • फोटो
    • वीडियो
    • हेल्थ – फिटनेस
    • वायरल
    • मनोरंजन
    • विज्ञान टेक्नोलॉजी
Buland India News 24Buland India News 24
bulandindia
Home»मध्यप्रदेश»चांचौडा पुलिस को बाइक चोरी के मामले में मिली बड़ी सफलता, चार शातिर बाईक चोर किए गिरफ्तार
मध्यप्रदेश

चांचौडा पुलिस को बाइक चोरी के मामले में मिली बड़ी सफलता, चार शातिर बाईक चोर किए गिरफ्तार

Hemraj JatavBy Hemraj JatavSeptember 28, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

अंतर्राज्यीय गिरोह के आरोपियों से गुना, इंदौर, राजगढ व राजस्थान के विभिन्न जिलों से चोरी की 24 मोटर सायकिलें बरामद

गुना। जिले के चांचौड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए चार शातिर बाईक चोर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की कुल 24 मोटर साइकिलें बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता हांसिल की है।

उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में की गई।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 25 सितंबर 2026 को फरियादी प्रवेश मीना निवासी ग्राम टोडी के द्वारा बीनागंज से अपनी हीरो स्पलेंडर मोटर सायकिल क्रमांक MP08 ZF 8708 के चोरी होने संबंधी रिपोर्ट चाचौडा थाने पर दर्ज कराई गई थी। जिस पर से चांचौड़ा थाने में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 328/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।

इसी प्रकार दिनांक 24 सितंबर 2026 को चाचौडा थाने पर फरियादी मनीष शर्मा निवासी चाचौडा के द्वारा अपने घर के बाहर से अपनी हीरो एचएफ डीलक्स मोटर सायकिल क्र. MP08 MR 0422 के चोरी होने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से चांचौड़ा थाने में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 326/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।

इसकी क्रम में दिनांक 18 सितंबर 2026 को फरियादी मंगल मीना निवासी ग्राम रतौधना के द्वारा ग्राम ककरौआ से अपनी हीरो स्पलेंडर प्लस मोटर सायकिल क्रमांक MP08 ZF 5119 के चोरी होने संबंधी रिपोर्ट चाचौडा थाने पर दर्ज कराई गई थी। जिस पर से चांचौड़ा थाने में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 311/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।

इसके पूर्व दिनांक 14 सितंबर 2026 को फरियादी श्रीलाल गुर्जर निवासी ग्राम झूकरी के द्वारा चाचौडा से अपनी मोटर साइकिल क्रमांक MP08 ZJ 8869 के चोरी होने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिस पर से चांचौड़ा थाने में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 308/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।

सीसीटीव्ही फुटेज और मुखबिर तंत्र से मिले अहम सुराग

चाचौडा क्षेत्र से मोटर साइकिल चोरी के उपरोक्‍त प्रकरणों को पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा संवेदनशीलता से लेते हुए मोटर साइकिल चुराने वाले अज्ञात आरोपियों की शीघ्र पतारसी कर उन्हें गिरफ्तार करने एवं चोरी हुई मोटर साइकिलें बरामद करने के निर्देश दिए गए। निर्देशानुसार चाचौडा थाना पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए प्रकरण के अज्ञात आरोपियों की तलाश व पतारसी के सघन प्रयास किए गए। इस हेतु घटना स्थल एवं आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गए साथ ही अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय कर सतत सूचना संकलन किया गया। इसमें पुलिस के प्रभावी तकनीकी विश्लेषण एवं सूचना संकलन के परिणाम स्वरुप मोटर साइकिल चुराने में चार आरोपियों को चिन्हित करने में सफलता प्राप्त कर उनकी सरगर्मी से तलाश की।

गुना, इंदौर, ब्यावरा, राजगढ, कोटा, बारां से चुराई 24 मोटर साइकिलें

चारों संदेही आरोपियों में चंदन पुत्र जमनालाल भील उम्र 23 साल, बिजेन्द्र पुत्र चैन सिंह भील उम्र 18 साल, राकेश पुत्र परमाल भील उम्र 25 साल एवं रघुवीर पुत्र रोडीलाल अहिरवार उम्र 34 साल निवासीगण ग्राम झूंकर थाना चाचौडा जिला गुना को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर चाचौडा थाना क्षेत्र से उक्त प्रकरणों में चारों ने मोटर साइकिलें चोरी किए जाने के साथ ही गुना जिला, इंदौर, ब्यावरा, राजगढ, कोटा, बारां, झुंझुनू आदि स्थानों से भी मोटर साइकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपियों की निसादेही से चाचौडा क्षेत्र से चार मोटर साइकिलों के अतिरिक्त चोरी की कुल 20 और मोटर साइकिलों सहित कुल 24 मोटर साइकिलें बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई हैं। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों को भी चिन्हित किया गया है जिनकी तलाश जारी है।

चोरी की बरामद अन्य 20 मोटर साइकिलों में टीव्हीएस स्टार सिटी क्रमांक MP08ZC 3157, होडां साइन क्रमांक MP04 QN 4013, हीरो एचएफ डीलक्स क्र. MP08 MW 7812. हीरोड एचएफ डीलक्स क्र. MP08 MN 8075, हीरो स्पलेंडर क्र. RJ33 SJ 3129, हीरो एचएफ डीलक्स क्र. MP08 ZC 3880, हीरो स्पलेंडर क्र. RJ20 BD 0557, बजाज पल्सर क्र. RJ17 FS 0179, होंडा साइन क्र. MP39 MW 4316, हीरो स्पलेंडर क्र. MP08 ZD 2864, हीरो एचएफ डीलक्स क्र. MP08 MR 2933. बजाज सीटी 100 क्र. MP08 MB 7173, हीरो एचएफ डीलक्स क्र. PB12 L 1376. हीरो एचएफ डीलक्स क्र. RJ18 SM 8848. हीरो एचएफ डीलक्स क्र. RJ28 SH 9549. बिना नंबर पल्सर 150, टीव्हीएस राईडर, पल्सर 150, हीरो स्पलेंडर, हीरो मोटर साइकिल शामिल हैं।

अपराधों पर नियंत्रण के लिए जारी रहेगा अभियान

गुना पुलिस का उद्देश्य जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करते हुए अपराधियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करना है। गुना पुलिस की ओर से जिले में आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखा जाएगा।

कार्यवाही में इनकी रही सराहनीय भूमिका

चांचौडा थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया, बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज लोधी, सउनि ताराचंद सगर, प्रधान आरक्षक सुनील रघुवंशी, आरक्षक अजय समाधिया, आरक्षक शिवप्रताप तोमर, आरक्षक नवदीप शर्मा, आरक्षक मोनू करारे, आरक्षक राजू रजक, आरक्षक सचिन भिलाला, आरक्षक अनूप तोमर, आरक्षक देवेश धाकड एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक भूपेन्द्र खटीक व आरक्षक अभय रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Hemraj Jatav

Related Posts

गुमठियां हटा कर बेरोजगार करना कोई समाधान नहीं, प्रशासन से बीच का रास्ता निकालने की मांग

October 7, 2026

JUMP की प्रांतीय कार्यसमिति बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और पत्रकार हितों पर मंथन

September 25, 2026

वर्धमान अस्पताल में उपचार और ऑपरेशन को लेकर उठे सवाल, मजिस्ट्रियल जांच की मांग

September 15, 2026

एसपी ने किया चांचौड़ा थाने का निरीक्षण, कर्मचारियों से संवाद कर जानी समस्याएं

September 12, 2026

पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में भी सक्रिय कॉम्ट कंस्ट्रक्शन

September 12, 2026

आरक्षण संशोधन को लेकर सवर्ण संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

September 10, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Don't Miss
Uncategorized

गुमठियां हटा कर बेरोजगार करना कोई समाधान नहीं, प्रशासन से बीच का रास्ता निकालने की मांग

By Hemraj JatavOctober 7, 2026

सड़क पर सरिया, सीमेंट, भसुआ के लोडिंग-अनलोडिंग वाहनों पर कार्रवाई की मांग, छोटे दुकानदारों ने…

चांचौडा पुलिस को बाइक चोरी के मामले में मिली बड़ी सफलता, चार शातिर बाईक चोर किए गिरफ्तार

September 28, 2026

JUMP की प्रांतीय कार्यसमिति बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और पत्रकार हितों पर मंथन

September 25, 2026

संक्षिप्त में जानिए नीम करौली बाबा के चमत्‍कारों से जुड़े रहस्य और कहानियां

September 15, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Picks

गुमठियां हटा कर बेरोजगार करना कोई समाधान नहीं, प्रशासन से बीच का रास्ता निकालने की मांग

October 7, 2026

चांचौडा पुलिस को बाइक चोरी के मामले में मिली बड़ी सफलता, चार शातिर बाईक चोर किए गिरफ्तार

September 28, 2026

JUMP की प्रांतीय कार्यसमिति बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और पत्रकार हितों पर मंथन

September 25, 2026

संक्षिप्त में जानिए नीम करौली बाबा के चमत्‍कारों से जुड़े रहस्य और कहानियां

September 15, 2026
Demo
About Us
About Us

Buland India News 24 एक निष्पक्ष और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खबरें सटीकता और जिम्मेदारी के साथ पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य सही जानकारी को सरल और स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना है।

Hemraj Jatav
Chief Editor

Manojlal Ahirwar
Editor

Email: bulandindianews24@gmail.com
Mobile: 9754564949
Address: Bhopal, Madhya Pradesh 462001

Our Picks

गुमठियां हटा कर बेरोजगार करना कोई समाधान नहीं, प्रशासन से बीच का रास्ता निकालने की मांग

October 7, 2026

चांचौडा पुलिस को बाइक चोरी के मामले में मिली बड़ी सफलता, चार शातिर बाईक चोर किए गिरफ्तार

September 28, 2026

JUMP की प्रांतीय कार्यसमिति बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और पत्रकार हितों पर मंथन

September 25, 2026
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Term and Conditions
© 2026 Buland India News 24. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.