Close Menu
  • होम
  • देश – विदेश
  • नई दिल्ली
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • राजस्थान
    • पश्चिम बंगाल
    • हिमाचल प्रदेश
    • लद्दाख
    • अंडमान और निकोबार
    • जम्मू और कश्मीर
    • चंडीगढ़
  • बुलंद इंडिया खास
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • जॉब एजुकेशन
  • ताजा खबर
  • आस्था
  • बिज़नेस
  • ब्रेकिंग
  • वायरल
  • हेल्थ – फिटनेस
  • विज्ञान टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • संपादकीय
  • फोटो
  • वीडियो
What's Hot

गुमठियां हटा कर बेरोजगार करना कोई समाधान नहीं, प्रशासन से बीच का रास्ता निकालने की मांग

October 7, 2026

चांचौडा पुलिस को बाइक चोरी के मामले में मिली बड़ी सफलता, चार शातिर बाईक चोर किए गिरफ्तार

September 28, 2026

JUMP की प्रांतीय कार्यसमिति बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और पत्रकार हितों पर मंथन

September 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Buland India News 24Buland India News 24
bulandindia
  • होम
  • देश – विदेश
  • नई दिल्ली
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • राजस्थान
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • उत्तराखंड
    • चंडीगढ़
    • अंडमान और निकोबार
    • पश्चिम बंगाल
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू और कश्मीर
    • लद्दाख
  • बुलंद इंडिया खास
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • जॉब एजुकेशन
  • खेल
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • अन्य
    • आस्था
    • फोटो
    • वीडियो
    • हेल्थ – फिटनेस
    • वायरल
    • मनोरंजन
    • विज्ञान टेक्नोलॉजी
Buland India News 24Buland India News 24
bulandindia
Home»मध्यप्रदेश»वर्धमान अस्पताल में उपचार और ऑपरेशन को लेकर उठे सवाल, मजिस्ट्रियल जांच की मांग
मध्यप्रदेश

वर्धमान अस्पताल में उपचार और ऑपरेशन को लेकर उठे सवाल, मजिस्ट्रियल जांच की मांग

Hemraj JatavBy Hemraj JatavSeptember 15, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
रहवासी क्षेत्र और संकीर्ण गलियों में चलाई जा रही वर्धमान हॉस्पिटल जिसमें संसाधनों के अभाव में भी क्रिटिकल ऑपरेशन कर दिया गया जो जानलेवा साबित हुआ और अंत में मनीषा ने भोपाल पहुंचते ही दम तोड़ दिया।
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

सोनोग्राफी रिपोर्ट और सर्जरी की प्रक्रिया को लेकर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारियों से न्याय की गुहार

गुना। शहर के चौधरन कॉलोनी स्थित वर्धमान मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान एक मरीज की सर्जरी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन, संबंधित चिकित्सकों और सोनोग्राफी सेंटर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष मजिस्ट्रियल जांच कराने की मांग की है।
परिजनों के अनुसार मनीषा कोरी की उपचार और ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकीय लापरवाही अथवा उपचार में हुई किसी गंभीर त्रुटि के कारण उसकी हालत बिगड़ती चली गई। खास बात ये है कि सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में होने वाली गंभीर सर्जरी को एक अकेले डॉक्टर ने गुना के मल्टीस्पेशलिटी वर्धमान अस्पताल में कर दिया, जो विशेषज्ञ टीम की निगरानी में किया जाना था। क्रिटिकल ऑपरेशन के बाद मरीज को जीवन रक्षक उपकरणों पर रखा जाता है। इससे स्पष्ट है कि अस्पताल में मौजूदा संसाधनों की स्थिति को भांपते हुए अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर ने आनन फानन में मनीषा को भोपाल रैफर कर दिया। ऐसी गंभीर सर्जरी के 4 घंटे बाद गुना अस्पताल से भोपाल लेकर पहुंचे जहां मनीषा कोरी को उसकी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में मनीषा के पति रानू उर्फ राजकुमार पंत ने बताया कि मेरी पत्नी को पहले से ऐसी कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। वह सामान्य रूप से स्वस्थ थी और केवल थोड़ी बीमारी के कारण उपचार के लिए 12 सितंबर 2026 को अस्पताल में भर्ती हुई थी। उपचार प्रक्रिया के दौरान भी परिजनों को गुमराह कर रखा, उनसे सिर्फ छोटा ऑपरेशन करने की बोला था कि लेजर प्रक्रिया से जल्द ही ऑपरेशन कर देंगे, लेकिन ओटी में करीब 4 घंटे लगे और कहां गया कि आंत फटी थी, आँतों में छेद थे और इंफेक्शन था। इस कारण मल द्वार भी साइड से बनाना पड़ा जो बेहद जटिल होता है।

ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने भी माना जांच रिपोर्ट में थी कमी

मनीषा निवासी बांसखेड़ा की जांच रिपोर्ट के आधार पर लेप्रोस्कोपिक सर्जरी किए जाने की बात सामने आई थी, लेकिन आरोप है कि चिकित्सक द्वारा लेप्रोस्कोपी के बजाय लेप्रोटोमी सर्जरी कर दी गई। परिजनों का दावा है कि अस्पताल की कुछ जांच रिपोर्टों को लेकर स्वयं चिकित्सक द्वारा भी आपत्ति स्वीकार किए जाने की बात कही गई है। हालांकि, इन सभी दावों की स्वतंत्र जांच होना आवश्यक है।
 फिलहाल ऑपरेशन फैल होने से मनीषा को हमने खो दिया। सोमवार दिनभर परेशानियों का सामना करने के बाद रातभर आई कठिनाइयों के चलते पत्रकार साथी रानू उर्फ राजकुमार पंत अपनी पत्नी मनीषा को वापस घर ले आए। परिजनों का आरोप है कि मरीज को आनन-फानन में भोपाल भेजने का निर्णय भी पूरे मामले में कई सवाल खड़े करता है।

सोनोग्राफी सेंटर और आयुष्मान की भूमिका की भी जांच की मांग

परिजनों ने कहा कि यदि जांच रिपोर्ट और सर्जरी की प्रक्रिया में कोई विसंगति सामने आती है तो इसकी जिम्मेदारी केवल अस्पताल तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। संबंधित सोनोग्राफी सेंटर सहित उपचार से जुड़े सभी स्तरों की जांच की जानी चाहिए। उन्होंने अस्पताल में किए गए उपचार, जांच रिपोर्ट, ऑपरेशन की प्रक्रिया, मेडिकल रिकॉर्ड, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ और क्रिटिकल केयर स्टाफ सहित रेफरल से जुड़े दस्तावेजों की स्वतंत्र विशेषज्ञों से जांच कराने की मांग की है। इस मामले में एक और बात ये सामने आ रही है कि पेशेंट के पास आयुष्मान कार्ड था फिर भी उससे पैसे जमा कराए गए हैं। इसकी भी जांच जनहित में अति आवश्यक है।

कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारियों तक मामला पहुंचाने की अपील

परिजनों और मामले से जुड़े लोगों ने कलेक्टर सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और शासन स्तर तक शिकायत पहुंचाकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जांच में लापरवाही या चिकित्सा संबंधी अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि जिले में इस तरह के अन्य मामलों को लेकर भी शिकायतें सामने आती रही हैं। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि निष्पक्ष रूप से जांच के बाद ही हो सकती है। उनका कहना है कि मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन को पूरे मामले को गंभीरता से लेकर जांच करानी चाहिए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके और यदि किसी स्तर पर लापरवाही हुई है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो सके।
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Hemraj Jatav

Related Posts

गुमठियां हटा कर बेरोजगार करना कोई समाधान नहीं, प्रशासन से बीच का रास्ता निकालने की मांग

October 7, 2026

चांचौडा पुलिस को बाइक चोरी के मामले में मिली बड़ी सफलता, चार शातिर बाईक चोर किए गिरफ्तार

September 28, 2026

JUMP की प्रांतीय कार्यसमिति बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और पत्रकार हितों पर मंथन

September 25, 2026

एसपी ने किया चांचौड़ा थाने का निरीक्षण, कर्मचारियों से संवाद कर जानी समस्याएं

September 12, 2026

पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में भी सक्रिय कॉम्ट कंस्ट्रक्शन

September 12, 2026

आरक्षण संशोधन को लेकर सवर्ण संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

September 10, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Don't Miss
Uncategorized

गुमठियां हटा कर बेरोजगार करना कोई समाधान नहीं, प्रशासन से बीच का रास्ता निकालने की मांग

By Hemraj JatavOctober 7, 2026

सड़क पर सरिया, सीमेंट, भसुआ के लोडिंग-अनलोडिंग वाहनों पर कार्रवाई की मांग, छोटे दुकानदारों ने…

चांचौडा पुलिस को बाइक चोरी के मामले में मिली बड़ी सफलता, चार शातिर बाईक चोर किए गिरफ्तार

September 28, 2026

JUMP की प्रांतीय कार्यसमिति बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और पत्रकार हितों पर मंथन

September 25, 2026

संक्षिप्त में जानिए नीम करौली बाबा के चमत्‍कारों से जुड़े रहस्य और कहानियां

September 15, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Picks

गुमठियां हटा कर बेरोजगार करना कोई समाधान नहीं, प्रशासन से बीच का रास्ता निकालने की मांग

October 7, 2026

चांचौडा पुलिस को बाइक चोरी के मामले में मिली बड़ी सफलता, चार शातिर बाईक चोर किए गिरफ्तार

September 28, 2026

JUMP की प्रांतीय कार्यसमिति बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और पत्रकार हितों पर मंथन

September 25, 2026

संक्षिप्त में जानिए नीम करौली बाबा के चमत्‍कारों से जुड़े रहस्य और कहानियां

September 15, 2026
Demo
About Us
About Us

Buland India News 24 एक निष्पक्ष और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खबरें सटीकता और जिम्मेदारी के साथ पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य सही जानकारी को सरल और स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना है।

Hemraj Jatav
Chief Editor

Manojlal Ahirwar
Editor

Email: bulandindianews24@gmail.com
Mobile: 9754564949
Address: Bhopal, Madhya Pradesh 462001

Our Picks

गुमठियां हटा कर बेरोजगार करना कोई समाधान नहीं, प्रशासन से बीच का रास्ता निकालने की मांग

October 7, 2026

चांचौडा पुलिस को बाइक चोरी के मामले में मिली बड़ी सफलता, चार शातिर बाईक चोर किए गिरफ्तार

September 28, 2026

JUMP की प्रांतीय कार्यसमिति बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और पत्रकार हितों पर मंथन

September 25, 2026
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Term and Conditions
© 2026 Buland India News 24. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.