दुष्कर्म के प्रयास एवं लूटकांड में संलिप्त पांच आरोपी गिरफ्तार, दो फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
गुना पुलिस के टीमवर्क, रणनीतिक, सुनियोजित एवं साहसिक कार्यवाही से मिली बड़ी सफलता, लूटा गया सामान बरामद
गुना। जिले की पुलिस ने शनिवार एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए धरनावदा थानांतर्गत घटित युवक-युवति के साथ लूट एवं दुष्कर्म के प्रयास के जघन्य और सनसनीखेज वारदात का मात्र 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा किया गया है। घटना में संलिप्त सात आरोपियों में से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है एवं शेष दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की विशेष टीमें लगातार सक्रिय हैं।
ये है पूरा मामला
मामला ये था कि 30 जुलाई 2026 की रात्रि में एक युवक व युवती श्री हनुमान टेकरी मंदिर से दर्शन कर मोटरसाइकिल से वापस एनएफएल लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर गादेर गांव के पहले रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप कुछ बदमाशों ने पंचर का बहाना बनाकर उन्हें रोक लिया और दोनों को जबरन सड़क किनारे जंगल में ले गए। वहां आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया और दोनों के साथ मारपीट की, मोबाइल फोन, पर्स एवं अन्य सामान लूट लिया तथा युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। बताया गया है कि झारखंड निवासी 26 वर्षीय पीड़ित एनएफएल में काम करता है। वह गुरुवार देर शाम अपनी मंगेतर के साथ टेकरी से दर्शन कर बाइक से लौट रहे थे।
राहगीर ने दी 112 डायल को सूचना
घटना को देखकर एक राहगीर द्वारा इसकी सूचना पास की पैट्रोलिंग पर मौजूद डायल 112 को दी गई, जिसके चलते डायल 112 टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जिसे देखकर आरोपी वहां से फरार हो गये और युवति के साथ गलत होने की घटना टल गई। इस घटना की रिपोर्ट पर से धरनावदा थाने में तत्काल अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
एसपी हितिका वासल ने की घटना की मॉनिटरिंग
घटना के संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपियों की पहचान एवं तलाश हेतु सक्रिय की गईं।
घटना के तत्काल बाद गठित की एसआईटी
साथ ही प्रकरण की जांच हेतु तत्काल एक एसआईटी गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए और इसकी स्वयं लगातार मॉनीटरिंग की। पुलिस टीमों द्वारा तत्काल जंगल क्षेत्र एवं संभावित ठिकानों पर व्यापक सर्च अभियान चलाया गया। साथ ही तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र एवं विभिन्न सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान के सघन प्रयास किए गए। पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र एवं सतत फील्ड ऑपरेशन के माध्यम से शीघ्र ही आरोपियों की पहचान सुनिश्चत कर ली गई। जिनकी गिरफ्तारी के लिए जंगल क्षेत्र, उनके गांव, रिस्तेदारी आदि में योजनाबद्ध तरीके से लगातर दविशें दी गईं।
पकड़े गए ये 5 अपराधी
इस दौरान पुलिस दल ने तत्परता, अदम्य साहस का परिचय देते हुए कठिन परिस्थितियों में 5 आरोपियों में बबलू पुत्र हीरालाल बंजारा उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बोरखेडा थाना धरनावदा, छोटू पुत्र मांगीलाल बंजारा उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम खजरा थाना ऱाघौगढ, सरदार पुत्र कर्मा उर्फ करम सिंह बंजारा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम विन्याकी थाना राघौगढ, महेन्द्र पुत्र गब्बा बंजारा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम बोरखेडा थाना धरनावदा एवं दिनेश पुत्र गब्बा बंजारा उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम बोरखेडा थाना धरनावदा को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। जिनकी निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल फोन, पर्स एवं अन्य सामग्री बरामद कर विधिवत जप्त की गई। घटना में कुल 7 आरोपियों की संलिप्ता पाई गई है, जिनमें से 5 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं एवं शेष फरार दो आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार सक्रिय हैं।
ये हैं अपराधियों को पकड़ने वाली टीमें
गुना पुलिस की इस तत्पर एवं सफल कार्यवाही में एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे के नेतृत्व में निम्न पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
जिनमें केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक संजय जाट, आरक्षक रामनिवास शर्मा।
धरनावदा थाना प्रभारी उपिनरीक्षक रूहिल शर्मा, उपनिरीक्षक अंजना चंदेल, प्रधान आरक्षक योगेश धाकड़, आरक्षक रघुकुल मिश्रा, आरक्षक धर्मेंद्र धाकड़, आरक्षक सतेंद्र गुर्जर, आरक्षक ऋषिकेश शर्मा।
राघौगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अजय जाट, उपनिरीक्षक रसना राजावत, आरक्षक धीरेन्द्र गुर्जर, आरक्षक अमित जाट।
साईबर सेल उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह चौहान, आरक्षक कुलदीप यादव, कुलदीप भदौरिया, भूपेन्द्र खटीक, आरक्षक अभय रघुवंशी।
पुलिस लाईन निरीक्षक रितुराज सिंह कुशवाह, निरीक्षक अमित अग्रवाल, प्रधान आरक्षक अजेन्द्रपाल, प्रधान आरक्षक हरीश राजपूत, आरक्षक मोहर सिंह किरार।
थाना कोतवाली आरक्षक नवदीप अग्रवाल, आरक्षक शिवकुमार रघुवंशी।
फतेहगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी एवं अनकी टीम।
थाना आरोन प्रधान आरक्षक इरशाद खांन, प्रधान आरक्षक प्रताप मौर्य।
थाना बजरंगगढ़ प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण धाकड़ शामिल हैं।

