Close Menu
  • होम
  • देश – विदेश
  • नई दिल्ली
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • राजस्थान
    • पश्चिम बंगाल
    • हिमाचल प्रदेश
    • लद्दाख
    • अंडमान और निकोबार
    • जम्मू और कश्मीर
    • चंडीगढ़
  • बुलंद इंडिया खास
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • जॉब एजुकेशन
  • ताजा खबर
  • आस्था
  • बिज़नेस
  • ब्रेकिंग
  • वायरल
  • हेल्थ – फिटनेस
  • विज्ञान टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • संपादकीय
  • फोटो
  • वीडियो
What's Hot

मुरैना चैक पाइंट प्रभारी के संरक्षण में ट्रक ड्रायवरों से हो रही प्राईवेट कटर के जरिए बड़े स्तर पर अवैध वसूली

March 22, 2026

हवालाकांड में मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन, गुना एसपी अंकित सोनी को भी हटाया

March 22, 2026

कुंभराज की देवांगी मीणा और गुना में पदस्थ एसडीओ फॉरेस्ट बिहार के नीरज निश्चल बनेंगे आईएएस

March 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Buland India News 24Buland India News 24
bulandindia
  • होम
  • देश – विदेश
  • नई दिल्ली
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • राजस्थान
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • उत्तराखंड
    • चंडीगढ़
    • अंडमान और निकोबार
    • पश्चिम बंगाल
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू और कश्मीर
    • लद्दाख
  • बुलंद इंडिया खास
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • जॉब एजुकेशन
  • खेल
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • अन्य
    • आस्था
    • फोटो
    • वीडियो
    • हेल्थ – फिटनेस
    • वायरल
    • मनोरंजन
    • विज्ञान टेक्नोलॉजी
Buland India News 24Buland India News 24
bulandindia
Home»मध्यप्रदेश»गरीबों को कुचल कर इस देश में गुलाम बनाना चाहती वर्तमान सरकार: दामोदर यादव मंडल
मध्यप्रदेश

गरीबों को कुचल कर इस देश में गुलाम बनाना चाहती वर्तमान सरकार: दामोदर यादव मंडल

Hemraj JatavBy Hemraj JatavFebruary 20, 2026No Comments7 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
oplus_0
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

सांसद सिंधिया को कलेक्टरी करने का इतना शोक है तो मंत्री पद छोड़कर गुना का कलेक्टर बनना चाहिए: सुनील असते 

कांग्रेस निकम्मी है निठल्ली है, अगर कोई जवाब दे पाएगा इस भाजपा को तो हम लोग दे पाएंगे
संकल्प यात्रा लेकर गुना आए यादव बोले 2028 में नीला झंडा मध्यप्रदेश की विधानसभा में गाढ़ेंगे
गुना। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य दामोदर यादव मंडल और आजाद समाज पार्टी के फाउंडर मेंबर एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील असते ने स्थानीय सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। वे संकल्प यात्रा के दौरान अपने काफिले के साथ गुना पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने बताया कि संकल्प यात्रा का उद्देश्य ग्वालियर हाईकोर्ट में भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाना है। श्री असते ने कहा कि यह यात्रा नागपुर से लेकर ग्वालियर तक हम लोग दामोदर यादव मंडल के नेतृत्व में निकाल रहे हैं।
इस मौके पर उन्होंने गुना विधायक पन्नालाल शाक्य को गरीब, बेबस, लाचार, मजदूर, शोषित और वंचित बताया। इसके अलावा श्री यादव और सुनील अस्ते ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से लेकर कलेक्टर भी आड़े हाथों लिया। जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर चिंता जताई, तो वहीं गरीब आदिवासी एसटी और एससी की जमीनों पर बाहुबलियों का कब्जा होना बताया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी आदि मूलभूत सुविधाओं का भी जिक्र करते हुए आडंबर, पाखंडवाद जैसी कुरीतियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की बात कही।
सिंधिया को लिया आड़े हाथ
इस मौके पर वार्ता को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि पन्नालाल शाक्य जी को वो कुर्सी नहीं देंगे, क्योंकि वो बहुजन समाज से आने वाले व्यक्त हैं। जिनकी सरकारें चल रहीं हैं वो मनुविधान को मानने वाली सरकारें हैं और बाबा साहेब के संविधान को मानने वाली सरकारें नहीं हैं। मैं ज्योतिरादित्य सिंधिया से पूछना चाहता हूं कि तुम्हारा एक चेला तुम्हारा एक शिष्य जिसका नाम महेंद्र सिंह सिसोदिया है। अगर जनता ने उसको नकार दिया फिर भी वो बीच में बैठेगा। एक तरफ कलेक्टर बैठेगा, एक तरफ एसपी बैठेगा। ऐसे जिला की बैठकें लेंगे। ये संविधान को तोड़ने का काम कर रहे हैं इनका राज्य चल रहा है। ये राज्य तंत्र से नहीं ये देश अब लोकतंत्र से चलता, संविधान से चलता है। हम उनको चुनौती देते हैं, चेतावनी देते हैं कि ये व्यवस्था सुधार लें। ये गुना को ऐसा नहीं समझें कि कोई नेतृत्व कर्ता नहीं है हमारे कार्यकर्ता नेतृत्व करेंगे और ऐसी गड़बड़ियां करेंगे तो उनको सुधारने का काम करेंगे।
विधायक पन्नालाल की बताई पीड़ा
पन्नालाल जी से भी कहूंगा कि आपकी पीड़ा बार बार मैं। मीडिया के माध्यम से सुनता रहता हूं। अगर वास्तव में बाबा साहेब को मानते हो और हिम्मती हो, साहसी हो तो छोड़ो ऐसे दल को लात लगाओ। और आओ आजाद समाज पार्टी में हम तुम्हारा सम्मान भी करेंगे। हम तुम्हे कुर्सी भी देंगे और पद भी देने का काम करेंगे।
बाबाओं ने खोली धर्म की दुकान
हमारी यह यात्रा बाबा साहेब की प्रतिमा लगाने को लेकर तो है ही, लेकिन आडंबर, पाखंड धीरेन्द्र शास्त्री और प्रदीप मिश्रा जैसे लोगों ने जो धर्म की दुकानें खोल रखी हैं। एक नहीं धर्म की दुकान नरोत्तम मिश्रा ने नवग्रह के रूप में डबरा में खोली है। ये सारी दुकानें बंद करके इस प्रदेश को हम संविधान की धारी बनाने का काम करेंगे।
15 मार्च को समस्त बहुजन समाज लगाएगा बाबा साहेब की प्रतिमा
इस मौके पर फाउंडर मेंबर सुनील असते ने संकल्प यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह यात्रा नागपुर से लेकर ग्वालियर तक हम लोग दामोदर यादव मंडल के नेतृत्व में निकाल रहे हैं। भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी ने यह संकल्प लिया है कि जब तक ग्वालियर हाईकोर्ट में भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा नहीं लग जाती जब तक हम लोग पीछे हटने वाले नहीं हैं। यह यात्रा नागपुर महाराष्ट्र दीक्षा भूमि से शुरू हुई थी जिसका पहला चरण भोपाल में संपन्न हो चुका है। भोपाल से शिवपुरी तक हमारा दूसरा चरण है उसी को लेकर आज हम गुना पहुंचे हैं। कल राजगढ़, राघोगढ़, आरोन से होकर आज गुना और आगे अब यह यात्रा शिवपुरी रवाना होगी। हमारा मुख्य उद्देश्य बाबा साहेब की प्रतिमा हाईकोर्ट ग्वालियर में स्थापित हो, इसमें कुछ मनुवादी सोच के 4 से 5 वकील विरोध कर रहे हैं। हमारे तीसरे चरण में संकल्प यात्रा ग्वालियर के लिए कूच करेगी जिसमें भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के शामिल रहने की उम्मीद है, जहां हम संकल्प लेंगे कि 14 मार्च तक प्रतिमा हाईकोर्ट में स्थापित की जाए, अन्यथा हम समस्त बहुजन समाज के साथ 15 मार्च को प्रतिमा लगाने का काम करेंगे।
बमौरी के 75 गावों नहीं हुई सीमांकन और बंदोबस्त की प्रक्रिया
उन्होंने कहा कि जिले की बमौरी विधानसभा में 75 गांव ऐसे हैं जहां पर आज भी सीमांकन और बंदोबस्त की प्रक्रिया नहीं हुई। इन गांवों में किसानों को दिए गए पट्टे पर अभी तक कब्जा नहीं हुआ है। इससे ऐसा लगता है कि यहां के जो कलेक्टर है वो सिंधिया जी के इशारे पर चलते हैं। यहां के विधायक पन्नालाल शाक्य भी कई बार कह चुके हैं। हम लोग पन्नालाल शाक्य जी के लिए कुर्सी लेकर आये हैं जिसे हमारे कार्यकर्ता जाकर कलेक्टर साहब को भेंट करेंगे।
सुनील अस्ते ने सिंधिया को दी कलेक्टरी करने की सलाह
गुना के जो सांसद हैं सिंधिया जी मेरा उनसे यह कहना है कि अगर आपको कलेक्टरी करने का इतना शोक है तो मंत्री पद छोड़कर गुना का कलेक्टर बनना चाहिए और जनता की बात सुनना चाहिए। हर बार यहां के कलेक्टर के काम में टांग काम में टांग अडाना। सीधा सवाल ये है कि यहां के जो जनप्रतिनिधि हैं वो कलेक्टर को काम नहीं करने देते और करते भी हैं तो सिंधिया जी टांग अडा देते हैं।
यहां पर दारू पीकर डॉक्टर इलाज करते हैं
यहां पर बहुत बड़ी समस्या हैं यहां पर दारू पीकर डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। कुछ दिन पहले दारू पीकर इलाज कर रहे एक डॉक्टर का वीडियो वायरल हुआ था। यहां का प्रशासन सोया हुआ है। लोकल गुना की कॉलोनियों की हालत ये है कि सड़कें नहीं बनीं लोग चंदा इकट्ठा करके सड़क बनवा रहे हैं।
सरकार को उखाड़ फेंकने का काम बहुजन लोग करेंगे और आजाद समाज पार्टी करेगी
कांग्रेस शासनकाल में गरीबों को जो भूमि दी गई थी आज भूमाफियाओं के द्वारा छीनी जा रही है और कलेक्टर आसानी से परमिशन देने के सवाल पर दामोदर यादव मंडल ने कहा कि कांग्रेस कुछ भी देने का ड्रामा करती है नाटक करती है। अगर कांग्रेस की शासन ने दिया था तो कांग्रेस शासन की जिम्मेदारी भी बनती थी कि उनको कब्जा दिलाते। अब बाहुबलियो की कब्जाधारी जमीन अगर किसी को आवंटित कर दोगे गरीब लोगों को तो वो कैसे कब्जा लेगा। रही बात वर्तमान सरकार की तो बो गरीबों को कुचल कर इस देश में गुलाम बनाना चाहती है। लेकिन इस सरकार को उखाड़ने फेंकने का काम बहुजन लोग करेंगे और आजाद समाज पार्टी करेगी।
चुनाव के टाइम रेवड़ियां बांट कर चुनाव जीतने में विश्वास रखती है इनकी सरकार
सरकारी जमीनों को बेचने के सवाल पर श्री यादव ने कहा कि आप सरकारी जमीनों को यहां की बेचने की बात कर रहे हो जिनकी सरकारें ही पूरे देश को बेचने में लगी हैं। उनका बस चले तो वो पूरा देश बैंच दें। जिनकी सरकारें हैं वो सब कुछ बेचकर जनता के बीच में चुनाव के टाइम रेवड़ियां बांट के भीख बांट के भीख में कुछ पैसे देके 1200, 1500 सो ऐसे चुनाव जीतने में विश्वास रखती हैं। इसलिए मैने कहा कांग्रेस निकम्मी है निठल्ली है। अगर कोई जवाब दे पाएगा इस भाजपा को तो हम लोग दे पाएंगे। 2028 में नीला झंडा मध्यप्रदेश की विधानसभा में गाढ़ेंगे
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Hemraj Jatav

Related Posts

मुरैना चैक पाइंट प्रभारी के संरक्षण में ट्रक ड्रायवरों से हो रही प्राईवेट कटर के जरिए बड़े स्तर पर अवैध वसूली

March 22, 2026

हवालाकांड में मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन, गुना एसपी अंकित सोनी को भी हटाया

March 22, 2026

कुंभराज की देवांगी मीणा और गुना में पदस्थ एसडीओ फॉरेस्ट बिहार के नीरज निश्चल बनेंगे आईएएस

March 6, 2026

मीनाक्षी हॉस्पिटल के 21 वर्ष पूर्ण होने पर लगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

March 4, 2026

सेवा निवृत्ति समारोह में पंचायत इंस्पेक्टर रामवीर सिंह रघुवंशी को दी भावभीनी विदाई

March 4, 2026

नपा उपाध्यक्ष सहित झूठे आरोप लगाने वाले पार्षदों पर मानहानि का दावा करेंगी: नपा अध्यक्ष

February 23, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Don't Miss
मध्यप्रदेश

मुरैना चैक पाइंट प्रभारी के संरक्षण में ट्रक ड्रायवरों से हो रही प्राईवेट कटर के जरिए बड़े स्तर पर अवैध वसूली

By Hemraj JatavMarch 22, 2026

सच्चाई उजागर करने पर वहां मौजूद गुर्गे करने लगते हैं गुंडागर्दी, दुव्र्यवहार और मारपीट पर…

हवालाकांड में मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन, गुना एसपी अंकित सोनी को भी हटाया

March 22, 2026

कुंभराज की देवांगी मीणा और गुना में पदस्थ एसडीओ फॉरेस्ट बिहार के नीरज निश्चल बनेंगे आईएएस

March 6, 2026

मीनाक्षी हॉस्पिटल के 21 वर्ष पूर्ण होने पर लगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

March 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Picks

मुरैना चैक पाइंट प्रभारी के संरक्षण में ट्रक ड्रायवरों से हो रही प्राईवेट कटर के जरिए बड़े स्तर पर अवैध वसूली

March 22, 2026

हवालाकांड में मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन, गुना एसपी अंकित सोनी को भी हटाया

March 22, 2026

कुंभराज की देवांगी मीणा और गुना में पदस्थ एसडीओ फॉरेस्ट बिहार के नीरज निश्चल बनेंगे आईएएस

March 6, 2026

मीनाक्षी हॉस्पिटल के 21 वर्ष पूर्ण होने पर लगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

March 4, 2026
Demo
About Us
About Us

Buland India News 24 एक निष्पक्ष और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खबरें सटीकता और जिम्मेदारी के साथ पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य सही जानकारी को सरल और स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना है।

Hemraj Jatav
Chief Editor

Manojlal Ahirwar
Editor

Email: bulandindianews24@gmail.com
Mobile: 9754564949
Address: Bhopal, Madhya Pradesh 462001

Our Picks

मुरैना चैक पाइंट प्रभारी के संरक्षण में ट्रक ड्रायवरों से हो रही प्राईवेट कटर के जरिए बड़े स्तर पर अवैध वसूली

March 22, 2026

हवालाकांड में मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन, गुना एसपी अंकित सोनी को भी हटाया

March 22, 2026

कुंभराज की देवांगी मीणा और गुना में पदस्थ एसडीओ फॉरेस्ट बिहार के नीरज निश्चल बनेंगे आईएएस

March 6, 2026
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Term and Conditions
© 2026 Buland India News 24. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.