Close Menu
  • होम
  • देश – विदेश
  • नई दिल्ली
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • राजस्थान
    • पश्चिम बंगाल
    • हिमाचल प्रदेश
    • लद्दाख
    • अंडमान और निकोबार
    • जम्मू और कश्मीर
    • चंडीगढ़
  • बुलंद इंडिया खास
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • जॉब एजुकेशन
  • ताजा खबर
  • आस्था
  • बिज़नेस
  • ब्रेकिंग
  • वायरल
  • हेल्थ – फिटनेस
  • विज्ञान टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • संपादकीय
  • फोटो
  • वीडियो
What's Hot

ग्राम सारेठा में लाठी और 12 बोर बंदूक से हमला कर हत्या करने वाले पिता-पुत्र दोनों गिरफ्तार

October 26, 2026

गुना पुलिस की तत्परता: गुजरात के बड़ोदरा से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित दस्तयाब

October 26, 2026

मंडी प्रशासन के फैसले से किसानों को मिली राहत, आज होगी डाक नीलामी

October 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Buland India News 24Buland India News 24
bulandindia
  • होम
  • देश – विदेश
  • नई दिल्ली
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • राजस्थान
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • उत्तराखंड
    • चंडीगढ़
    • अंडमान और निकोबार
    • पश्चिम बंगाल
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू और कश्मीर
    • लद्दाख
  • बुलंद इंडिया खास
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • जॉब एजुकेशन
  • खेल
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • अन्य
    • आस्था
    • फोटो
    • वीडियो
    • हेल्थ – फिटनेस
    • वायरल
    • मनोरंजन
    • विज्ञान टेक्नोलॉजी
Buland India News 24Buland India News 24
bulandindia
Home»Uncategorized»जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का पहला बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित
Uncategorized

जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का पहला बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित

Hemraj JatavBy Hemraj JatavJune 7, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
कॉकरोच जनता पार्टी का हल्ला बोल, जंतर-मंतर पर कॉकरोचों का सैलाब।
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

चेहरे पर मास्क, हाथ में संविधान और गुलाब… जंतर मंतर पर कुछ ऐसा रहा ‘कॉकरोच आंदोलन’

NEET, CBSE, CUET और भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्रों, अभिभावकों और युवाओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की.

नई दिल्ली,
06 जून 2026, दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को हजारों छात्र, उनके माता-पिता और युवा नौकरीपेशा लोग कॉकरोच के मास्क पहनकर सड़क पर उतरे. हाथों में फूल, किताबें और तिरंगा लेकर वो सब एक मांग के साथ आए थे, कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए. यह प्रदर्शन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ यानी CJP ने आयोजित किया था, जो अब तक सिर्फ सोशल मीडिया पर था लेकिन शनिवार को पहली बार सड़क पर दिखा. कॉकरोच पार्टी ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर सात दिनों के भीतर शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते हैं तो आंदोलन को पूरे देश में फैलाएंगे. कॉकरोच जनता पार्टी कोई असली राजनीतिक पार्टी नहीं है. यह एक युवाओं का ऑनलाइन आंदोलन है जो शुरू में एक मजाकिया तरीके से बना था. धीरे-धीरे यह आंदोलन बड़ा होता गया और इसका मुद्दा परीक्षाओं में धांधली, बेरोजगारी और सरकार की जवाबदेही पर केंद्रित हो गया.

जंतर-मंतर पर क्या हुआ?

शनिवार को जंतर-मंतर पर कई राज्यों से आए लोग जमा हुए. मजेदार बात ये थे कि लोग कॉकरोच के मास्क पहने हुए थे, हाथों में फूल, किताबें और संविधान की प्रतियां थीं. अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से अपील की थी कि पुलिसकर्मियों को फूल दें और शांति बनाए रखें. और ऐसा हुआ भी, लोगों ने पुलिस को फूल भेंट किए. दीपके ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार उनकी बात सुनने की बजाय उनके सोशल मीडिया अकाउंट हैक करवा रही है और पोस्ट डिलीट करवा रही है. उन्होंने कहा, “आप हमारी पोस्ट डिलीट कर सकते हो, लेकिन हमें इस जगह से मिटा नहीं सकते.” उन्होंने यह भी कहा, “इस देश का छात्र, युवा नहीं बिका है.”

सोनम वांगचुक का समर्थन क्यों अहम है?

जाने-माने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने इस आंदोलन का खुलकर समर्थन किया. उन्होंने पहले ही कह दिया था कि अगर दीपके को गिरफ्तार किया गया तो वो छह हफ्ते का उपवास करेंगे. दीपके ने अपने भाषण में वांगचुक का शुक्रिया अदा किया.

जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान 6 लोग हिरासत में

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान संभावित टकराव की आशंका के बीच दिल्ली पुलिस ने 6 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया. पुलिस के अनुसार यह कदम कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया.

पुलिस और सुरक्षा का क्या हाल था?

सरकार ने इस प्रदर्शन को लेकर बहुत सतर्कता बरती. दिल्ली में 1,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए. करीब 40 कंपनियां अर्धसैनिक बलों की भी लगाई गईं. इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बड़े बस अड्डों और दिल्ली में घुसने वाले रास्तों पर भी चौकसी बढ़ाई गई. जंतर-मंतर के आसपास कई परतों में बैरिकेडिंग लगाई गई. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर के बाहर भी अतिरिक्त पुलिस तैनात की गई. सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही थी.

FIR वाला विवाद क्या था?

सोशल मीडिया पर यह खबर फैल गई कि दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. इस पर दिल्ली पुलिस ने खुद बयान जारी किया और साफ किया कि ऐसी कोई FIR दर्ज नहीं हुई है. पुलिस ने लोगों से अपील की कि बिना जांचे-परखे खबरें न फैलाएं.

CBSE ने इस वर्ष 12वीं की कॉपियों की जांच के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम लागू किया, जिसमें स्कैन की गई कॉपियों का मूल्यांकन कंप्यूटर स्क्रीन पर किया गया. हालांकि कई छात्रों ने आरोप लगाया कि उनकी कॉपियों के कुछ पन्ने स्कैन नहीं हुए, जिससे उन्हें पूरे अंक नहीं मिल सके. छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि इस तकनीकी गड़बड़ी का असर उनके भविष्य और उच्च शिक्षा के अवसरों पर पड़ सकता है.

यह आंदोलन पहले सिर्फ ट्वीट और इंस्टाग्राम पोस्ट तक सीमित था. लेकिन शनिवार को यह साफ हो गया कि यह ऑनलाइन आग अब सड़क पर भी उतर आई है. यह प्रदर्शन देश की राजधानी के बीचोंबीच हुआ और इसमें स्कूली बच्चों से लेकर उनके माता-पिता, कॉलेज छात्र और नौकरीपेशा युवा सब शामिल थे.

अभिजीत दीपके इस पूरे आंदोलन के संस्थापक हैं. वो शनिवार को ही अमेरिका से वापस भारत लौटे और सीधे दिल्ली आए. जब उनका विमान दिल्ली में उतरने वाला था तब उन्होंने कहा, “लैंड होने से पहले मुझे लगा जैसे यह आजादी के आखिरी पल हैं. मैं इस काम के लिए अपनी आजादी कुर्बान करने को तैयार था.” यानी उन्हें पता था कि उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है लेकिन फिर भी वो आए.

ये है महत्वपूर्ण मुद्दा

छात्रों का आरोप है कि NEET, CBSE, CUET और SSC जैसी बड़ी परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रियाओं में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हुई हैं. इन परीक्षाओं में लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर होता है और अगर इनमें धांधली होती है तो मेहनती बच्चों का हक मारा जाता है. आंदोलन के संस्थापक अभिजीत दीपके का कहना है कि इन गड़बड़ियों की वजह से पांच छात्रों ने अपनी जान तक दे दी. इसीलिए वो शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं.

 

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Hemraj Jatav

Related Posts

गुमठियां हटा कर बेरोजगार करना कोई समाधान नहीं, प्रशासन से बीच का रास्ता निकालने की मांग

October 7, 2026

बमोरी थाना पुलिस ने मुहाल कॉलोनी में सट्टा पर्ची काटते सटोरिया किया गिरफ्तार, 1780/-रूपये नगदी एवं अन्य सट्टा सामग्री जप्त

September 5, 2026

जज्जी बसस्टैंड पर बाहरी लोगों का आतंक, परिसर में यात्रियों से करते हैं अभद्रता

June 24, 2026

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी ग्राम पंचायत किर्रोदा में बन रही लाखों रुपये की सड़क

June 20, 2026

काम नपाध्यक्ष का और वेतन नगरपालिका से, गुना नगर पालिका में 16 अक्टूबर 2022 से वेतन महाघोटाला

February 22, 2026

मुल्ताई निवासी देवेन्द्र कुमार जैन के साथ गुना के ब्रोकर्स ने की 10 लाख की ठगी

February 20, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Don't Miss
मध्यप्रदेश

ग्राम सारेठा में लाठी और 12 बोर बंदूक से हमला कर हत्या करने वाले पिता-पुत्र दोनों गिरफ्तार

By Hemraj JatavOctober 26, 2026

बमौरी के सिरसी थाना क्षेत्र में जमीनी रंजिश के चलते फायरिंग, भाजपा जिला मंत्री के…

गुना पुलिस की तत्परता: गुजरात के बड़ोदरा से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित दस्तयाब

October 26, 2026

मंडी प्रशासन के फैसले से किसानों को मिली राहत, आज होगी डाक नीलामी

October 24, 2026

गुना जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं और शहर की बदहाली पर घिरे विधायक पन्नालाल शाक्य, सवालों से बचते नजर आए

October 22, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Picks

ग्राम सारेठा में लाठी और 12 बोर बंदूक से हमला कर हत्या करने वाले पिता-पुत्र दोनों गिरफ्तार

October 26, 2026

गुना पुलिस की तत्परता: गुजरात के बड़ोदरा से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित दस्तयाब

October 26, 2026

मंडी प्रशासन के फैसले से किसानों को मिली राहत, आज होगी डाक नीलामी

October 24, 2026

गुना जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं और शहर की बदहाली पर घिरे विधायक पन्नालाल शाक्य, सवालों से बचते नजर आए

October 22, 2026
Demo
About Us
About Us

Buland India News 24 एक निष्पक्ष और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खबरें सटीकता और जिम्मेदारी के साथ पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य सही जानकारी को सरल और स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना है।

Hemraj Jatav
Chief Editor

Manojlal Ahirwar
Editor

Email: bulandindianews24@gmail.com
Mobile: 9754564949
Address: Bhopal, Madhya Pradesh 462001

Our Picks

ग्राम सारेठा में लाठी और 12 बोर बंदूक से हमला कर हत्या करने वाले पिता-पुत्र दोनों गिरफ्तार

October 26, 2026

गुना पुलिस की तत्परता: गुजरात के बड़ोदरा से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित दस्तयाब

October 26, 2026

मंडी प्रशासन के फैसले से किसानों को मिली राहत, आज होगी डाक नीलामी

October 24, 2026
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Term and Conditions
© 2026 Buland India News 24. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.